परिवार को करना चाहिए सपोर्ट
उनका कहना है कि महिलाओं को केवल घर तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उसके हुनर व क्षमताओं को ध्यान में रखकर परिवार के हर व्यक्ति को उसे सपोर्ट करना चाहिए। मैंने जब अपना संस्थान विवेक सीनियर सैकण्डरी स्कूल व विवेक पब्लिक स्कूल आज से 28 वर्ष पहले शुरू किया तो पति देवीसिंह राव व परिजनों ने सपोर्ट किया। उन्होंने हौसला बढ़ाया, जिससे आज एक वटवृक्ष खड़ा हो सका है।

महिलाओं को करती हूं प्रोत्साहित
वे बताती है कि एक नारी होने के कारण मैं हमेशा से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। महिलाओं को संस्थान में रोजगार देने के साथ उनको स्व रोजगार के लिए भी प्रेरित करती हूं। मेरा मानना है कि हर महिला में कोई न कोई हुनर अवश्य होता है। जरूरत है उसे पहचानने और मूर्त रूप देने की। ऐसा करने पर महिला समाज व देश में उच्च मुकाम हासिल कर सकती है।