scriptVIDEO : नवरात्रा महोत्सव : यहां 515 कन्याओं का एक साथ किया पूजन, भोजन करवाकर भेंट की पोशाक | Navratri Festival 2019 organized in Pali Rajasthan | Patrika News

VIDEO : नवरात्रा महोत्सव : यहां 515 कन्याओं का एक साथ किया पूजन, भोजन करवाकर भेंट की पोशाक

locationपालीPublished: Oct 07, 2019 01:26:38 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– भक्तों ने माता को नवाया शीश, हवन में दी आहुतियां
Navratri Festival 2019 in Pali :

VIDEO : नवरात्रा महोत्सव : यहां 515 कन्याओं का एक साथ किया पूजन, भोजन करवाकर भेंट की पोशाक

VIDEO : नवरात्रा महोत्सव : यहां 515 कन्याओं का एक साथ किया पूजन, भोजन करवाकर भेंट की पोशाक

पाली। Navratri Festival 2019 in Pali : शारदीय नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं ने माता का पूजन कर शीश नवाया। नवरात्र के नौ दिन तक माता की आराधना करने वाले साधकों ने मंदिरों व घरों में हवन कर खुशहाली की कामना की। माता का फूलों व आभूषणों से मनमोहक शृंगार किया। देवी का स्वरूप बालिकाओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया। पुनागर भाखरी स्थित माता के मंदिर में पं. मोतीलाल व्यास ने महंत की निश्रा में हवन करवाया। यहां भरे मेले में पाली के साथ जोधपुर व अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में पूरे दिन माता का जयकारा गूंजता रहा।
515 बालिकाओं का किया पूजन
अग्रसेन वाटिका में 515 बालिकाओं को मां दुर्गा का रूप मान गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने पूजन किया। बालिकाओं को भोजन करवाकर कर पोशाक भेंट की। प्रचार मंत्री परमेश्वर जोशी ने वताया कि पूजन में विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, ताडक़ेश्वर रामेश्वर ट्रस्ट के रामेश्वर प्रसाद गोयल, सरोज पारख, संतोष बोहरा, पवन पाण्डेय, तृप्ति पाण्डेय, राधा बंसल, कमल नागौरी, विकास बंसल, सुनीता बंसल, अल्पना बंसल, निति सिंहल, पवन गोयल, अवधि जिंदल, विधि जिंदल, नंदिनी गोयल, पूजा गोयल सहित कई जने उपस्थित रहे।
करणी माता मंदिर में हवन में दी आहुतियां
ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से करणी माता मंदिर में यज्ञ किया गया। विनोद कश्यप ने बताया कि मन्दिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। पं. जगदीश दवे ने पूजन व हवन करवाया। हवन मे मनोज महेचा, अनिल कश्यप, रामस्वरूप बाड़मेरा, सन्नी महेचा, नवुयवक मंडल अध्यक्ष हितेश बाड़मेरा, दीपक मण्डोरा, भगवती, सुशीला, अनिता, पूजा सहित कई जने उपस्थित रहे।
108 कमल की पूजा कर जलाए दीपक
शहर के लाखोटिया मेला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा के समक्ष घी के 108 दीपक जला कर देश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की। 108 कमल के फूल मां को अर्पण करने के बाद बंगाली विधि विधान के साथ संधि पूजा में प्रतिकात्मक कद्दू के रूप में बलिदान दिया गया। संध्या आरती के बाद शाम को संस्कृति संध्या का आयोजन हुआ।
जिसमें राजू पंडित व कलाकारों ने भजनों के साथ कई झांकियां पेश की। राजस्थानी लोक कला पर आधारित कार्यक्रम पेश किया गया। मुख्य अतिथि प्रकाशचंद, अनिलकुमार गुंदेचा, मोतीलाल बोहरा, महेश सोनी, सत्यनारायण वैष्णव, दिनेश राजपुरोहित, राधेश्याम कट्टा सहित कई जने उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो