scriptसुमेरपुर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय ने भरा नामांकन, कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने | Nomination filled for post of Sumerpur Municipal President of Pali | Patrika News

सुमेरपुर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय ने भरा नामांकन, कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने

locationपालीPublished: Nov 21, 2019 07:08:52 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-कांग्रेस के दो गुटों की ओर से अलग-अलग पेश किए गए नामांकन
Filled nomination for post of Sumerpur municipal president :

सुमेरपुर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय ने भरा नामांकन, कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने

सुमेरपुर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय ने भरा नामांकन, कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने

पाली/सुमेरपुर। Filled nomination for post of Sumerpur municipal president : जिले के सुमेरपुर नगरपालिका में चौथी बार पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष के साथ चेयरमैन के लिए अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन पेश किया। जबकि कांग्रेस की ओर से दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग नामांकन पेश किए। भाजपा से ऊषा कंवर राठौड़, कांग्रेस की ओर से अधिकृत परमिंदर कौर व दूसरे गुट की ओर से मंजू मेवाड़ा का नामांकन पेश किया गया। इस प्रकार गुरुवार को तीन प्रत्याशियों ने चार नामांकन पेश किए।
नगरपालिका रिटर्निंग अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया के समक्ष लगभग 11.30 बजे दूसरे गुट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मंजू मेवाड़ा ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित, कांग्रेस जिला महामंत्री सुभाष मेवाड़ा, कैलाश सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया व नगर अध्यक्ष रमेश अग्रवाल के साथ पहुंचकर एक कांगे्रस व एक निर्दलीय के रूप में नामांकन पेश किया। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे एआइसीसी सदस्य रंजू रामावत के साथ वार्ड 18 से निर्वाचित सदस्य परमिंदर कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पेश किया। आधे घंटे बाद 2 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपुरोहित, नगर मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल सुथार व युवा मोर्चा अध्यक्ष छगन सैन के साथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में वार्ड 16 से निर्वाचित सदस्य ऊषाकंवर राठौड़ ने नामांकन पेश किया। मंजू मेवाड़ा के प्रस्ताव के रूप में निर्दलीय सरदारखान व कांग्रेस पार्षद सुमेर मीणा, भाजपा की ऊषा कंवर राठौड़ के प्रस्ताव के रूप में भाजपा की नारंगी देवी सुथार व कांग्रेस की परमिंदर कौर के प्रस्ताव के रूप में कांग्रेस के भरतकुमार मौजूद रहे।
सदस्यों को शपथ दिलाकर दिए प्रमाण पत्र
नगरपालिका सभागार में गुरुवार को कांग्रेस के दो सदस्यों को शपथ दिलाई। रिटर्निंग अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने वार्ड 18 से कांग्रेस की परमिंदर कौर व वार्ड 31 से कांग्रेस के भरतकुमार को शपथ दिलाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
नाम वापसी के दिन मिलेंगे चुनाव चिह्न
रिटर्निंग अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 20 नवंबर को लोक सूचना जारी की गई थी। जिसके अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 22 को, नाम वापसी 23 को और उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चेयरमैन के लिए मतदान 26 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 27 नवंबर को होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो