scriptBJP Party Election : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, कइयों ने की दावेदारी | Nominations were filled for the post of BJP District President in Pali | Patrika News

BJP Party Election : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, कइयों ने की दावेदारी

locationपालीPublished: Dec 10, 2019 02:34:41 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली शहर के इन्द्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में भरे जा रहे नामांकनBJP Party Election in Pali :

BJP Party Election : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, कइयों ने की दावेदारी

BJP Party Election : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, कइयों ने की दावेदारी

पाली। BJP Party Election in Pali : भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को शहर के इन्द्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में जिला संगठन की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि पद के लिए कइयों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन भरे।
भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के चुनाव अधिकारी प्रमोद सांभर व पार्टी जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि पद के लिए दावेदार अपने नामांकन प्रस्तुत कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया का समय दोपहर 12 से लेकर 2 बजे तक रखा गया है। इस दौरान कई भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हैं।
चिकित्सा मंत्री आज जैतारण में

पाली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को जैतारण आएंगे।वे मंगलवार दोपहर दो बजे जोधपुर से रवाना होकर 4.30 बजे जैतारण पहुंचेंगे। वे सेवरिया, डिगरना एवं आसरलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.30 बजे जैतारण से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो