scriptअब इ-मित्र पर कई सेवाएं निशुल्क, आवेदन की राशि भी महज 50 रुपए | Now many services on e-Mitra are free in Rajasthan | Patrika News

अब इ-मित्र पर कई सेवाएं निशुल्क, आवेदन की राशि भी महज 50 रुपए

locationपालीPublished: Jun 11, 2021 08:47:13 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-राज्य सरकार ने किया है दरों का निर्धारण-आमजन को मिल सकेगा फायदा

अब इ-मित्र पर कई सेवाएं निशुल्क, आवेदन की राशि भी महज 50 रुपए

अब इ-मित्र पर कई सेवाएं निशुल्क, आवेदन की राशि भी महज 50 रुपए

पाली। कोरोना महामारी में आजमन को राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग ने जिले में संचालित इ-मित्र कियोस्क की सेवाओं को आसान किया है। इ-मित्र कियोस्कों पर विभिन्न सेवाओं का शुल्क तय किया है। इसमें कई सेवाएं निशुल्क है।
इ-मित्र कियोस्कों पर बिजली, पानी, टेलीफोन बिल का भुगतान, जन आधार कार्ड नामांकन व वितरण, आधार कार्ड के लिए नया नामांकन, 5-15 वर्ष के बाद बच्चों का बायोमेट्रिक अद्यतन व आधार कार्ड बनाने व अद्यतन की स्थिति की जानकारी की सेवाएं नि:शुल्क रखी है। सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने पर 50 रुपए व वाणिज्यिक सेवाओं के लिए आवेदन करने पर 100 रुपए प्रति आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। इस शुल्क में स्केनिंग, प्रिंट समेत अन्य शुल्क शामिल है।
दस्तावेजों की दरें भी तय
सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग के उप निदेशक संजय खान ने बताया कि इ-मित्रों से दस्तावेज प्रिंट उपलब्ध कराने की दरें भी निर्धारित है। यहां से किसी भी प्रकार का पीवीसी कार्ड प्रिंट करवाने पर 30 रुपए, सरकार से प्रमाणित प्री-प्रिंटेड स्टेशनरी पर 20 रुपए प्रति पृष्ठ, ए-4 शीट सादे कागज पर दस्तावेज प्रिंट करवाने के लिए 10 रुपए प्रति पृष्ठ शुल्क निर्धारित है। इ-मित्र कियोस्कों पर आमजन की सुविधार्थ 450 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सेवाओं एवं दरों से संबंधित शिकायत व सहायता के लिए जिला कलक्टर अथवा उपखण्ड अधिकारी के समक्ष अथवा टोल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो