scriptनगर निकाय चुनाव : डेढ़ दशक बाद फिर से ओबीसी महिला संभालेंगी पाली शहर की कमान | OBC woman to be chairman in city council in Pali city | Patrika News

नगर निकाय चुनाव : डेढ़ दशक बाद फिर से ओबीसी महिला संभालेंगी पाली शहर की कमान

locationपालीPublished: Oct 21, 2019 01:40:27 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– जयपुर में नगर निकाय की लॉटरी में खुलासा
Municipal elections 2019 : – नए चेहरे की तलाश में पार्टी पदाधिकारी

नगर निकाय चुनाव : डेढ़ दशक बाद फिर से ओबीसी महिला संभालेंगी पाली शहर की कमान

नगर निकाय चुनाव : डेढ़ दशक बाद फिर से ओबीसी महिला संभालेंगी पाली शहर की कमान

पाली। Municipal elections 2019 : डेढ़ दशक बाद शहरी सरकार की कमान फिर ओबीसी महिला के हाथ में होगी। नगर परिषद के इतिहास में यह दूसरी महिला अध्यक्ष बनेंगी। नगर निकाय चुनाव की जयपुर में निकली आरक्षण लॉटरी में यह खुलासा हुआ है। यही नहीं, जिले की सोजत, सुमेरपुर और सादड़ी नगर पालिका की कमान भी नारी शक्ति संभालेगी। हालांकि, अगले माह पाली नगर परिषद और सुमेरपुर नगरपालिका में ही चुनाव होंगे। इसलिए पाली और सुमेरपुर में अध्यक्ष पद के दावेदारों की तलाश तेज हो गई है।
सभापति और पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी का इंतजार रविवार शाम को खत्म हो गया। अब सभापति व अध्यक्ष पद को लेकर दौड़ शुरू हो गई है। हालांकि, चुनावों की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पाली में 1999 से 2004 तक अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं तत्कालीन सभापति कुसुम सोनी अब तक एक मात्र महिला अध्यक्ष रहीं हैं।
पाली में नए चेहरे की तलाश
नगर परिषद पाली में ओबीसी महिला के तौर पर दोनों ही प्रमुख दलों में कोई भी सक्रिय चेहरा मौजूद नहीं है। ऐसे में अब नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। भाजपा व कांग्रेस में ओबीसी के कई दिग्गज शहर की सियासत में सक्रिय है। ऐसे जनप्रतिनिधियों की पत्नियों को मैदान में उतारा जा सकता है। ओबीसी के कुछ पार्षदों की पत्नियों को भी मौका मिल सकता है।
धुरंधरों के अरमानों पर फिरा पानी
नगर परिषद सभापति पद के लिए ओबीसी महिला के नाम लॉटरी खुलने के बाद सामान्य वर्ग के कई धुरंधरों के अरमानों पर पानी फिर गया। भाजपा और कांग्रेस में कई धुरंधर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके थे। सरकार के हाइब्रिड फैसले के बाद कई नेताओं के लिए अध्यक्ष और सभापति बनने का रास्ता भी आसान हो गया था। अध्यक्ष पद के लिए ऐसे राजनेता भी सक्रिय हो गए, जिनके लिए चुनाव जीतना आसान नहीं था। आरक्षण तय होने के बाद ऐसे नेताओं के अरमान भी अधूरे रह गए हैं।
यहां ये स्थिति
पालिका-अब-मौजूदा
सुमेरपुर-सामान्य महिला-सामान्य
सोजत-सामान्य महिला-ओबीसी
तखतगढ़-सामान्य-ओबीसी महिला
फालना-एससी-सामान्य महिला
सादड़ी-एससी महिला-एसटी
जैतारण-सामान्य-ओबीसी महिला
बाली- ओबीसी सामान्य – सामान्य
रानी खुर्द – सामान्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो