scriptशहर की सड़कों पर निकल जताई नाराजगी | on the streets of the city | Patrika News

शहर की सड़कों पर निकल जताई नाराजगी

locationपालीPublished: Aug 09, 2020 06:41:45 pm

Submitted by:

Rajeev

तिरंगा लहराते हुए निकाली लोकतंत्र बचाओ यात्रा

शहर की सड़कों पर निकल जताई नाराजगी

शहर की सड़कों पर निकल जताई नाराजगी

पाली. अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार को पाली जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से तिरंगा लहराते हुए लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष मोहन हटेला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी मूर्ति पहुंची, वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर व सूरजपोल पर पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कलक्ट्रेट पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इससे पहले कांग्रेस भवन में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष हटेला ने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने का काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि भाजपा द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिरा दिया गया है। ऐसा ही प्रयास राजस्थान में किया जा रहा है, लेकिन राजस्थान में इनके मनसूबे कामयाब नहीं होंगे। इस मौके पार्षद हाजी मेहबूब टी, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सुल्तान लाहोरी, पार्षद आमीन अली रंगरेज, मोनू मेघवा,ए सेवादल के प्रकाश चौधरी, भूपेश मेवाड़ा, बाबूलाल बंजारा, पुखराज परमार, भूराराम देवासी आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो