पाली

बस-कार की भीषण टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

-पाली जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के बलाना के सापरिया नाडा की घटना-मृतक जालोर जिले के पादरली निवासी

पालीJan 12, 2021 / 10:33 pm

Suresh Hemnani

बस-कार की भीषण टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

पाली/पावा। जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के बलाना के सापरिया नाडा राष्ट्रीय राजमार्ग 325 तखतगढ़ मार्ग पर मंगलवार शाम को बस व कार की टक्कर हो गई। हादसे में चालक पिता की मौत हो गई। जबकि 5 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। रोडवेज बस जालोर से जयपुर जा रहे थी। पुलिस ने पाली के रोडवेज बस स्टैंड पर बस को रुकवा दिया है। मृतक जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र का पादरली निवासी है।
मृतक फालना से किराने का सामान लेकर सायला जा रहा था। मृतक की सायला में किराने की दुकान संचालित है व सपरिवार निवासरत है। मौके से गुजर रहे तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव के सह प्रभारी हेमंत राजपुरोहित व पारस घांची ने मौके से घायल चालक पिता व पुत्र को उपचार के लिए तखतगढ़ लाया गया। जहां घायल पिता को चिकित्सकों ने घोषित कर दिया। सूचना के बाद तखतगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल मोडाराम मय दल मौके पर बस को रुकवाने के लिए सांडेराव पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मांगूसिंह भोमिया राजपूत उम्र 30साल पुत्र मंगलसिंह निवासी पादरली के रूप में हुई है। मृतक का 5वर्षीय घायल पुत्र जैतपाल का तखतगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मौके पर बनाते रहे वीडियो
घटना के बाद कई लोग राह गुजरते समय घटना का वीडियो बनाते रहे। मौके से गुजर रहे तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव के सह प्रभारी हेमंत राजपुरोहित व पारस घांची ने मौके से घायल चालक पिता व पुत्र को उपचार के लिए तखतगढ़ लाया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.