scriptनिकाय चुनाव 2021 : यहां के एक लाख मतदाता देंगे आहुति | One lakh voters will vote in Pali Nagar Nikay elections 2021 | Patrika News

निकाय चुनाव 2021 : यहां के एक लाख मतदाता देंगे आहुति

locationपालीPublished: Jan 18, 2021 08:32:43 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– जिले की सात नगर पालिकाओं में चुनाव 28 को- दो थर्ड जेंडर भी करेंगे मतदान

निकाय चुनाव 2021 : यहां के एक लाख मतदाता देंगे आहुति

निकाय चुनाव 2021 : यहां के एक लाख मतदाता देंगे आहुति

पाली। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले की सात नगर पालिकाओं में 28 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव में 195 वार्ड के एक लाख 31 हजार 604 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि बाली नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 34 पॉलिंग बूथ पर 16 हजार 582 मतदाताओं में 8 हजार 593 पुरुष व 7 हजार 989 महिला, फालना के 25 वार्डों के लिए 38 बूथ पर 17 हजार 228 में 8 हजार 894 पुरुष व 8 हजार 334 महिलाएं, जैतारण के 25 वार्डों के लिए 34 बूथ पर 17 हजार 715 में 9 हजार 130 पुरुष व 8 हजार 585 महिलाएं तथा रानीखुर्द के 20 वार्ड के लिए 20 पॉलिंग बूथ पर 11 हजार 391 में 5 हजार 809 पुरुष व 5 हजार 581 महिलाएं व एक थर्ड जेण्डर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इसी प्रकार सादड़ी के 35 वार्ड के 42 बूथ पर 23 हजार 740 में 12 हजार 312 पुरुष व 11 हजार 428 महिलाएं, सोजत सिटी के 40 वार्डों के लिए 59 बूथ पर 31 हजार 349 में 16 हजार 59 पुरुष व 15 हजार 289 महिला व एक थर्ड जेण्डर तथा तखतगढ़ नगर पालिका के 25 वार्ड के 26 मतदान केन्द्र पर 13 हजार 599 में 7 हजार एक पुरुष व 6 हजार 598 महिला मतदाता मतदान करेंगे।
मतदाता सूचियों का किया प्रकाशन
पाली। जिले में मतदाता सूचिया के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूचियों के प्रारूप का अंतिम प्रकाशन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी ने सोमवार को मतदाता सूचियों की सीडी का विमोचन किया। अब 16 लाख 70 हजार 522 मतदाता है। जिनमें 8 लाख 68 हजार 421 पुरुष व 8 लाख 2 हजार 41 महिला मतदाता है। वर्तमान में 23 हजार 689 मतदाताओं के नाम प्रार्थना पत्र के आधार पर जोड़े गए है। उन्होंने बताया कि 1950 टोल फ्री नम्बर पर मतदाता सूचियों के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है। बीएलओ के लिए गरूड़ा एप हैल्पलाइन पर भी जानकारी उपलब्ध है। इस मौके निर्वाचन शाखा के सुरेन्द्र जैन, कांग्रेस के रफीक चौहान व मांगूसिंह उदावत आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो