पाली

‘आवाज’ से समझाएंगे नारी का सम्मान करना

ऑपरेशन आवाज : जिले में 12 नवम्बर तक चलेगा अभियान

पालीOct 20, 2020 / 08:45 am

Suresh Hemnani

‘आवाज’ से समझाएंगे नारी का सम्मान करना

पाली। महिला अत्याचार व बलात्कार के प्रकरणों में जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान ‘आवाज’ चलाया जाएगा। जो 12 नवम्बर तक चलेगा। इसे लेकर सोमवार को बैठक हुई। जिसमें जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान, युवाओं में नारी सम्मान के महत्व को समझाने, लैगिंक समानता एवं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन करने के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर स्तर पर जिला स्तरीय कमेठी का गठन किया जाएगा।
आवाज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएस नागा है। पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि महिला अत्याचार व बलात्कार के प्रकरणों में लोगों को समझाइश करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। बैठक में उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश राठौड़, डिप्टी पुलिस राजाराम चौहान, श्रम आयुक्त आसकरण आदि मौजूद रहे।
ऑपरेशन आवाज : महिला अपराधों में कमी लाने की कवायद
पाली। प्रदेशभर में बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ व दुष्कर्म के मामले को रोकने के लिए पुलिस ने एक्शन अगेंस्ट वुमन रिलेटेड क्राइम एंड अवेयरनेस फॉर जस्टिस (आवाज) के तहत विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सिविल राइट्स एंड एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग जयपुर की ओर से सभी जिलों के एसपी को महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं को अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता उत्पन्न करने एवं युवाओं व बालकों में महिला सुरक्षा का भाव जागृत करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए है। इसके तहत पाली जिले में एसपी राहुल कोटोकी के निर्देश पर आवाज अभियान में तेजी लाई गई है।
सोमवार को पाली शहर में कोतवाली थाने में पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं व पुरुषों के साथ बैठक की। सीओ सिटी निशांत भारद्वाज के सानिध्य में आयोजित बैठक में कोतवाल गौतम जैन, पुलिस लाइन की आरआई इंस्पेक्टर सरोज बैरवा, यातायात पुलिस प्रभारी गीतासिंह चौधरी, सब इंस्पेक्टर निरमा विश्नोई ने महिला अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए जानकारी दी। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य खुमेश्री बोराणा, पार्षद फूली देवी, ज्योति राजपुरोहित, एडवोकेट मोहम्मद साबिर खान, विमला मंत्री, गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, शमीम बानो खत्री भी मौजूद थे।

Home / Pali / ‘आवाज’ से समझाएंगे नारी का सम्मान करना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.