script

बीमारी से पाली के वायुसेना के जवान का दिल्ली में निधन

locationपालीPublished: Oct 13, 2021 07:58:05 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– जैतारण क्षेत्र में शोक, कल बोगासनी लाई जाएगी पार्थिव देह

बीमारी से पाली के वायुसेना के जवान का दिल्ली में निधन

बीमारी से पाली के वायुसेना के जवान का दिल्ली में निधन

पाली/जैतारण। पाली जिले के जैतारण क्षेत्र की ग्राम पंचायत निम्बोल में स्थित छोटे से गांव बोगासनी के महिपालसिंह चारण का बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे वायुसेना में दिल्ली में कपलर प्रथम पद पर कार्यरत थे। इस खबर से जैतारण क्षेत्र में शोक छा गया। उनकी पार्थिव देह बुधवार को गांव बोगासनी लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार महिपालसिंह चारण का वायुसेना में चयन हुआ था। वे बरेली, गुजरात के बाद दिल्ली में ड्यूटी करने लगे। उनका बुधवार को बीमारी के चलते अस्पताल में निधन हो गया। उनके पिता डूंगरदान चारण का करीब 20 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जवान महिपाल सिंह की करीब चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
जिसके बाद वे परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हुए थे। उनके एक वर्ष का पुत्र है। जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने की होड़ मच गई। लोग जवान के घर के बाहर पहुंच गए। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो