scriptVIDEO : रामनवमी : मंदिरों के पट बंद, घर-घर में गूंजे मंत्र | People worshiped in homes on Ramnavami 2020 in Pali | Patrika News

VIDEO : रामनवमी : मंदिरों के पट बंद, घर-घर में गूंजे मंत्र

locationपालीPublished: Apr 02, 2020 03:06:03 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-श्रद्धा से मनाया राम जन्मोत्सव, नवरात्र साधकों ने किया पारणा

VIDEO : रामनवमी : मंदिरों के पट बंद, घर-घर में गूंजे मंत्र

VIDEO : रामनवमी : मंदिरों के पट बंद, घर-घर में गूंजे मंत्र

पाली। शहर में राम जन्मोत्सव उल्लास व श्रद्धा से मनाया गया। लॉकडाउन के चलते मंदिरों के पट बंद रहे। लोगों ने घर में ही पूजा अर्चना की। दिन में 12 बजते ही घरों में घंटा शंख की ध्वनियों से आराध्य का स्वागत किया। लोगों ने घर-घर रंगोली सजाई। भक्तों ने राम नाम का जाप किया। कई साधकों ने सुंदरकांड का पाठ किया। लोगों ने घरों में विभिन्न व्यंजन बनाकर राम भगवान को भोग लगाया।
नवरात्र की साधना करने वाले भक्तों ने सुबह जगदंबा की पूजा अर्चना की। माता को खीर पूड़ी का भोग लगाकर नवरात्र का पारणा किया, व्रत खोला। कई साधकों ने हवन कर देवी मत्रों से पूर्णाहुति दी। लोगों ने कन्याओं को पूजन कर घरों में कैद जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाने के लिए प्रशासन को सहयोग राशि भेंट की।
बजाए बिगुल, झांझों से प्रभु श्री राम का स्वागत
रामनवमी पर घरों उल्लास के नजारे दिखाई दिए। लोगों ने अनूठे तरीकों से आराध्य के प्रति आस्था प्रकट की। लोगों ने बिगुल व झांझे की धवनियों से भगवान के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। हालांकि मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा, पर घरों में आनंद महोत्सव मनाया गया। विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर श्रद्धालुओं ने घर में रहकर पूजा अर्चना की।
घरों पर दीप जलाएंगे शिव सैनिक
रामनवमी के पर्व पर शिव सैनिक अपने घरों पर दीप जलाकर राम का जन्मोत्सव मनाएंगे। शिव सेना जिला प्रमुख सोहनसिंह राव ने बताया कि सभी शिव सैनिकों से आह्वान किया कि वे रामनवमी अपने घर पर दीप जलाकर मनाएं। इसके लिए गुरुवार को शाम 7 बजे दीप जलाकर पूजा अर्चना की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो