scriptअपने वाहनों में आज ही भरवा लें पेट्रोल-डीजल, कल प्रदेश के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद | petrol pump will be closed tomorrow in rajasthan | Patrika News
पाली

अपने वाहनों में आज ही भरवा लें पेट्रोल-डीजल, कल प्रदेश के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

-प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप [ Petrol pump ] रहेंगे बंद

पालीOct 22, 2019 / 02:12 pm

Suresh Hemnani

अपने वाहनों में आज ही भरवा लें पेट्रोल-डीजल, कल प्रदेश के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

अपने वाहनों में आज ही भरवा लें पेट्रोल-डीजल, कल प्रदेश के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

पाली। वाहन चालक अपने वाहनों में आज ही पेट्रोल-डीजल भरवा लें। क्यों की बुधवार की सुबह 6 बजे से लेकर गुरुवार की सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ चुकी है तथा लोग करीब तीन माह से यह बढ़ी हुई दरें भुगत रहे हैं। इससे वाहन चालकों की जेब से ज्यादा पैसा तो निकल ही रहा है। पेट्रोल पम्प संचालक भी नुकसान झेल रहे हैं।
प्रथम चरण में राज्य सरकार को देंगे चेतावनी
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में कम दर होने से दूरस्थ इलाकों तक आवाजाही करने वाले वाहन चालक अन्य राज्यों से ही ईंधन भरवाते हैं। इससे राज्य के पेट्रोल पम्प संचालकों की बिक्री टूट रही है। लिहाजा दरें कम करवाने की मांग को लेकर डीलर्स एसोसिएशन की ओर से चौबीस घंटे की हड़ताल की जाएगी।
डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बताते हैं कि वित्त विभाग व राज्य सरकार को मांग पत्र भेजने के बाद भी वेट की दरों में कमी नहीं की। ऐसे में हड़ताल की जा रही है। प्रथम चरण में राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए चौबीस घंटे तक पम्प बंद रखते हुए हड़ताल की जाएगी। पाली जिला पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय हड़ताल के तहत पम्प बंद रखे जाने का निर्णय किया गया है। इसके तहत 23 अक्टूबर को सुबह छह बजे से 24 अक्टूबर को सुबह छह बजे तक पम्प बंद रख कर सांकेतिक रूप से हड़ताल की जाएगी।
बिक्री पर ऐसे पड़ा असर
पाली-सिरोही से सटे गुजरात तक आने-जाने वाले वाहन वहीं से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं। ऐसे में नजदीकी एरिया के पम्प पर ईंधन की बिकवाली औंधे मुंह गिर रही है। यहीं हाल प्रदेश के अन्य जिलों का है। अन्य राज्यों से सटे जिलों के पेट्रोल पम्प पर तीन माह में ही ईंधन की बिक्री काफी नीचे आ गई है।

Home / Pali / अपने वाहनों में आज ही भरवा लें पेट्रोल-डीजल, कल प्रदेश के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो