scriptअलविदा 2018 : फिल्मी-राजनीतिक हस्तियों ने बढ़ाया गौरव तो रुला गए कई दर्दनाक हादसे, तस्वीरों में देखें… | Patrika News
पाली

अलविदा 2018 : फिल्मी-राजनीतिक हस्तियों ने बढ़ाया गौरव तो रुला गए कई दर्दनाक हादसे, तस्वीरों में देखें…

6 Photos
5 years ago
1/6

दो घंटे तक जैतारण में दहशत - 01.04.2018 जैतारण में एक धार्मिक जुलूस निकालते समय विवाद हो गया। पथराव व सडक़ों पर उठती आग की लपटों के बीच दो घंटे तक जैतारण दहशत में रहा। शहर के कई हिस्सों में क र्यू लगाया गया। यहां निषाधाज्ञा भी लागू करनी पड़ी थी।

2/6

जिंदा जल गया टैंकर चालक - 12.05.2018 पा ली के नया गांव ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुलिया पर ट्रेलर से टैंकर की भिडं़त हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक चालक तो जिंदा जल गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।

3/6

जंगल से आई खुशखबरी- 04.01.2018 कुम्भलगढ़ वन्य अभयारण्य में पैंथरों के कुनबे में छह नए शावक जुड़ गए। इसके अलावा अन्य वन्य जीवों का भी कुनबा बढ़ा। यह जिले के लिए खुशखबरी रही। वन क्षेत्र में मांसाहारी जीवों का आंकड़ा 1800 दर्ज किया गया। जबकि शाकाहारी जीव 10685 रहे।

4/6

नारलाई में घूमे करिना-सेफ फिल्म स्टार सेफ अली खान अपनी पत्नी करिना कपूर व बेटे तैमूर के साथ नारलाई घूमने आए थे। उस समय गांव में वे घूमे थे।

5/6

बारातियों में बांटे 200 हेलमेट - 20.02.2018 जैतारण के तालकिया चौराहे पर एक पंचर की दुकान चलाने वाले मंगलपुरी गोस्वामी ने अपनी पुत्रियों की शादी में बरातियों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने 200 बारातियों को हेलमेट दिए। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने को कहा।

6/6

वर्ष 2018 में पाली जिले की चर्चित ये तस्वीरें...

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.