scriptचार साल बाद भी नहीं बना मैदान, आखिर कहां करें ग्रामीण ओलम्पिक की तैयारी | Playground not built for four years in Giradara village of Pali | Patrika News

चार साल बाद भी नहीं बना मैदान, आखिर कहां करें ग्रामीण ओलम्पिक की तैयारी

locationपालीPublished: Nov 22, 2021 04:19:10 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली शहर के निकटवर्ती गिरादड़ा विद्यालय में प्रस्तावित खेल मैदान चार साल में भी नहीं हो पाया तैयार- अक्टूबर 2017 में खेल मैदान निर्माण कार्य का हुआ था शिलान्यास

चार साल बाद भी नहीं बना मैदान, आखिर कहां करें ग्रामीण ओलम्पिक की तैयारी

चार साल बाद भी नहीं बना मैदान, आखिर कहां करें ग्रामीण ओलम्पिक की तैयारी

पाली/गिरादड़ा। खेलों के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। लेकिन, पाली शहर के निकटवर्ती गिरादड़ा गांव में तो तस्वीर कुछ उलट ही नजर आ रही है। यहां स्कूल परिसर में खेल मैदान का शिलान्यास किए हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मैदान तैयार करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने को आतुर ग्रामीण खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर 2017 को नरेगा के तहत खेल मैदान निमाण कार्य करने का शिलान्यास पूर्व विधायक व उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ की ओर से किया गया था। लेकिन, इस मैदान में अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया। ये मैदान तैयार हो गया होता तो ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की तैयारियां कर सकते थे। लेकिन, जिम्मेदार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
मैदान अब तक नहीं बना
ये मैदान अब तक नहीं बन पाया है। यदि ये मैदान तैयार हो गया होता तो आराम से ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की तैयारियां कर सकते थे। लेकिन, अब ग्रामीणों के सामने खेलों का अभ्यास करने का संकट है। –मदनसिंह कुंपावत, ग्रामीण
शिलान्यास कर भूले जिम्मेदार
2016-17 में सरकार की ओर से मनरेगा के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। उसका शिलान्यास भी किया गया था। लेकिन, अब तक ये कार्य शुरू नहीं हो पाया है। – दीपाराम, पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत गिरादड़ा
कर रहा हूं कोशिश
– मुझे इस खेल मैदान निर्माण कार्य के शिलान्यास का पता नहीं है। लेकिन, अब मैदान निर्माण कार्य जल्दी शुरू करवाने की कोशिश कर रहा हूं। – मंगलाराम मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत गिरादड़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो