VIDEO : पुलिस के हत्थे चढ़ी दो लुटेरी महिलाएं
- मंदसौर (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार
- सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिली बड़ी सफलता
पाली/पावा। घी बेचने के बहाने महिलाओं को नकली सोने के बिस्किट को असली बता कम दामों में बेचने का लालच देकर गहने व रुपए धोखे से हड़पने वाली दो शातिर महिलाओं को तखतगढ़ थाना पुलिस मंदसौर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर लाई। पुलिस ने इनके कब्जे से धोखाधड़ी से हड़पे गहने भी बरामद किए।
थानाप्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में अहमदाबाद के सुभाष नगर झोपड़पट्टी (नोबल नगर) निवासी सुमन बेन (32) पत्नी महादेव भाई बावरी व सुधा बने (50) पत्नी रमेश भाई बावरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया प्यारी देवी पत्नी पुखराज कुमावत निवासी रामदेव गली ने 12 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 9 फरवरी की दोपहर में वह तथा उनकी सहेली गोदावरी घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं आई जिसमें एक महिला के साथ छोटा बच्चा भी था। दोनों ने गोदावरी के घर बैठकर एक प्लास्टिक की थैली में रखी छोटी थैली से सोने जैसे दिखने वाले बिस्किट निकाले। तथा कम कीमत पर देने का लालच दिया।
दोनों महिलाओं ने करीब एक तोले सोने का झूमर, मंगलसूत्र एवं 20 हजार रुपए रोकड़ ले लिए तथा उनकी सहेली से भी जेवरात व नकदी ली तथा फरार हो गई। 9 फरवरी की दोपहर को सहेली के बेटे ने बिस्किट को देखा तो नकली निकला। 12 फरवरी को प्यारी देवी ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दी। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के सहारे कड़ी से कड़ी जोड़ पुलिस ने दोनों शातिर महिलाओं को मंदसौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
ऐसे करती थी वारदातें
आरोपी महिलाएं नकली घी लेकर बेचने के नाम पर अकेली औरतों को झांसे में लेकर नकली सोने के बिस्किट को असली बताकर उनसे नकदी व सोने-चांदी के जेवरात धोखाधड़ी पूर्वक हड़पकर वारदात को अंजाम देते है।
अब पाइए अपने शहर ( Pali News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज