आनंदपुर कालू थानाधिकारी भीखाराम के अनुसार थाने में तैनात हैड कांस्टेबल बाबूलाल खोजा (48) बेल्ट नम्बर (1021), जिनकी सुबह करीब आठ बजे थाने में ही स्नान करने से पहले हार्ट अटैक आ गया। वे अचेत हो गए, उन्हें पुलिस की गाड़ी से जैतारण अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाम को पुलिस सम्मान के साथ उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई।
आठ दिन पूर्व भी आया था अटैक
एसएचओ भीखाराम के अनुसार बाबूलाल खोजा के आठ पूर्व भी थाने में हार्ट अटैक आया था, इसके बाद उनका उपचार जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा था। दो दिन पूर्व उन्होंने थाने में ड्यूटी ज्वाइन की थी। सुबह फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई।

भारी पड़ रहा काम का बोझ
गत छह नवम्बर को पाली शहर के मस्तान बाबा पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी शिवराज पुत्र चुन्नीलाल सरगरा (53), जिनका बैल्ट नम्बर 767 है। उनकी तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई थी। पुलिसकर्मियों पर लगातार काम का बोझ बढऩे से वे दबाव सह नहीं पा रहे हैं। इससे उनकी तबीयत बिगड़ रही है।