पाली

VIDEO : टोल वसूली के विरोध में विधायक धरने पर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

-सिरोही के पालड़ी एम के समीप उतमण टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
Police released tear gas shells in sirohi :

पालीAug 17, 2019 / 06:54 pm

Suresh Hemnani

VIDEO : टोल वसूली के विरोध में विधायक धरने पर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पाली/सिरोही। Police released tear gas shells in sirohi : सिरोही के पालड़ी एम के समीप उथमन टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर शनिवार को विधायक संयम लोढ़ा के नेतुत्व में सैकड़ों लोगों ने नेशनल हाइवे संख्या 62 पर करीब तीन घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। बढ़ते हंगामे को देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। विधायक ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे।
सिरोही के पालड़ी एम के पास उतमण टोल प्लाजा पर आज जिलेभर के वाहनों को टोल मुक्त करने को लेकर विधायक लोढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने धरना दिया। नेशनल हाइवे 62 पर जाम लगाते हुए लोग प्रदर्शन करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। ऐतिहात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। टोल प्रशासन और और स्थानीय प्रशासन द्वारा वार्ता नहीं करने को लेकर इसके बाद विधायक लोढ़ा ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए।
पुलिस ने हाइवे को किया डाइवर्ट
टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने को लेकर हाइवे पर लगाए गए जाम के दौरान पुलिस ने गुजरात से आने वाले वाहनों को डाइवर्ट किया तो वहीं राजस्थान के अन्य जिलों से आने वाले वाहनों को शिवगंज के पास रोक दिया गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से हाईवे जाम नहीं करने की अपील भी की थी।
इन्होंने कहा…
हमारा धरना शांतिपूर्ण व्यवस्था के तहत चल रह था। हम कानून की पालना कर रहे हैं। मगर 3 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी टोल प्रशासन और और स्थानीय प्रशासन हमसे बात करने नहीं आया। इस बीच पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। – संयम लोढ़ा, विधायक सिरोही

Home / Pali / VIDEO : टोल वसूली के विरोध में विधायक धरने पर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.