script

यहां के पुलिस चौकी प्रभारी की हृदयाघात से हुई मौत

locationपालीPublished: Dec 13, 2019 08:05:33 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

Police Sub Inspector death of heart attack : – जालोर जिले में थे कार्यरत- जयपुर से पुलिस निरीक्षक की पदोन्नति परीक्षा देकर साथी उप निरीक्षक के घर ठहरे थे

यहां के पुलिस चौकी प्रभारी की हृदयाघात से हुई मौत

यहां के पुलिस चौकी प्रभारी की हृदयाघात से हुई मौत

पाली। police sub inspector death of heart attack : जिले के बाली थाना क्षेत्र के रडावा गांव में अपने साथी उप निरीक्षक के घर ठहरे एक अन्य उप निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक उप निरीक्षक जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के चांदराई पुलिस चौकी के प्रभारी थे। वे अपने साथी के साथ दो दिन पूव जयपुर में पुलिस निरीक्षक की पदोन्नति परीक्षा देने गए थे। बाली थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात को खाना खाकर सोए, सुबह मिला शव
बाली थानाधिकारी बलभद्र सिंह चारण के अनुसार उप निरीक्षक आंसूसिंह, जो आहोर थाना क्षेत्र के चांदराई पुलिस चौकी के प्रभारी पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व वे अपने साथी उप निरीक्षक भैरूसिंह के साथ जयपुर पुलिस निरीक्षक की विभागीय पदोन्नति परीक्षा देने गए। गुरुवार रात को वे टे्रन से वापस फालना पहुंचे। रात होने पर उप निरीक्षक आंसूसिंह अपने साथी भैरूसिंह के रडावा गांव स्थित घर पर ही ठहर गए।
रात में दोनों ने साथ में खाना खाया और सो गए। शुक्रवार सुबह आंसूसिंह की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए विसरा भेजा गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक छा गया। उप निरीक्षक आंसूसिंह का पांच माह बाद रिटायरमेंट भी था।

ट्रेंडिंग वीडियो