scriptनगर परिषद पाली : पाली ऑन द स्पॉट – मुख्य मार्ग तो संवरा पर कॉलोनियों की सड़कें खस्ताहाल | Poor sanitation in the city council | Patrika News

नगर परिषद पाली : पाली ऑन द स्पॉट – मुख्य मार्ग तो संवरा पर कॉलोनियों की सड़कें खस्ताहाल

locationपालीPublished: Oct 15, 2019 09:24:14 pm

Submitted by:

rajendra denok

– वार्ड 15 व 16 के हालात

नगर परिषद पाली : पाली ऑन द स्पॉट - मुख्य मार्ग तो संवरा पर कॉलोनियों की सड़कें खस्ताहाल

नगर परिषद पाली : पाली ऑन द स्पॉट – मुख्य मार्ग तो संवरा पर कॉलोनियों की सड़कें खस्ताहाल

पाली. शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले मार्ग सुमेरपुर रोड के आमने-सामने वार्ड 15 व 16 स्थित है। यह दोनों वार्ड क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बड़े है तो इन वार्डों की आबादी भी ज्यादा है। व्यावसायिक क्षेत्र व रोडवेज डिपो होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला इलाका है। इन वार्डों के मुख्य मार्ग तो विकास के मामले में अव्वल है। देखा जाए तो वार्ड 16 तो शहर की सबसे महंगी व पॉश कॉलोनी में शुमार है। वहीं दूसरी ओर वार्ड 15 में पॉश कॉलोनी के साथ कस्ती बस्तियां भी है। हालांकि, दोनों ही वार्ड के लोगों की शिकायत है कि सड़कें बिखरी हुई है और सफाई नियमित नहीं होती है।
यह हुए विकास के कार्य वार्ड 15
इस वार्ड में 45 लाख रुपए का नाला बनाया गया। साथ ही 60 लाख की नालियां, 50 की मंदिर दीवार, 1 करोड़ 50 लाख की सीसी सड़कें सहित करीब तीन करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए है।
प्रमुख समस्या वार्ड 15
बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ज्यादातर गलियों में नालियां भी नहीं बनी हुई है। केशव नगर में बारिश का पानी भरा हुआ है। सफाई नियमित नहीं हो रही है। वार्ड की अधिकांश गलियों में कच्ची सड़कें है। शमशान घाट की समस्या प्रमुख है। सामुदायिक भवन नहीं बने हैं। वहीं सार्वजनिक शौचालय एक भी नहीं है।
क्या कहते हैं क्षेत्रवासी

बीमार हो रहे लोग

बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनी में अभी तक पानी भरा हुआ है। पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोग बीमार हो रहे हैं।
सायरी देवी, वार्ड 15
सड़कों की कमी

वार्ड में सड़कों का अभाव में है। कच्ची सड़कों के कारण दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते है। गंदे पानी की निकासी व्यवस्था के लिए नालियां भी नहीं बनी हुई है।
सीमादेवी वार्ड 15

विकास खूब कराया

वार्ड 15 में करीब 3 करोड़ रुपए विकास कार्य पर खर्च हुए है। वार्ड क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा है। क्षेत्रफल के हिसाब से बजट कम मिला।
दीपाराम राव पार्षद 15

यह हुए विकास के कार्य वार्ड 16
इस वार्ड में बांडी नदी की सुरक्षा दीवार बनाई गई। जिससे अब टैगार नगर में बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं होती है। सिटी डिस्पेंशरी, तीन बड़े नाले, तीन गार्डन, नालियां, लिंक रोड सहित करीब 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए है।
प्रमुख समस्या वार्ड 16
सीवरेज के नाम पर रुडिप और एलएण्डटी ने वार्ड की सड़कें पूरी तरह से खोद दी है। सम्बन्धित कम्पनी ने जो सड़कें बनाई थी, वो बारिश के समय धंस गई। वार्ड में सफाई भी कभी कभार ही होती है। गांरटी अवधि में सर्किट हाउस जाने वाली सड़क पूरी तरह से बिखर गई है। सड़कें टूट जाने के कारण मिट्टी उड़ती रहती है।
क्या कहते हैं क्षेत्रवासी

कुछ समस्याएं हैं

वार्ड में सफाई नहीं होती है। सफाई की प्रमुख समस्या है। वार्ड में विकास के काम तो बहुत हुए है। छोटी-मोटी समस्या जरुर है।
रणवीरसिंह चारण, वार्ड 16
गुणवत्तापूर्ण नहीं सड़कें

एल एण्ड टी ने सड़कें तोड़ दी है। और बाद में जो सड़कें बनाई है, उसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। बारिश के मौसम में सभी सड़कें धंस गई है। वार्ड में विकास कार्य तो निरतर हो रहे है।
कल्पेश लोढ़ा, वार्ड 16

विकास में अव्वल

शहर में सबसे ज्यादा राशि वार्ड 16 में खर्च हुई है। इस वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए गएहैं। अब भी कई टेंडर जारी हो रखे हैं।
डॉ. स्वाति भाटी वार्ड पार्षद 16

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो