scriptबेटियों की प्रशंसा की, फिर टरका दिया, पढि़ए पूरी खबर | Praise daughters, then recite, read the whole news | Patrika News

बेटियों की प्रशंसा की, फिर टरका दिया, पढि़ए पूरी खबर

locationपालीPublished: Jan 20, 2019 12:44:36 am

Submitted by:

Rajkamal Ranjan

www.patrika.com/rajasthan-news

बेटियों की प्रशंसा की, फिर टरका दिया, पढि़ए पूरी खबर

बेटियों की प्रशंसा की, फिर टरका दिया, पढि़ए पूरी खबर

– पद्माक्षी पुरस्कार के प्रशंसा पत्र विद्यार्थियों को दे दिए

– पुरस्कार की राशि अब तक नहीं आई
पाली। मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पद्माक्षी पुरस्कार देने की योजना बनाई गई। इसके तहत जिले के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चयनित बालिकाओं को मुख्यमंत्री की ओर से प्रशंसा पत्र भेजा गया। जिसे पाकर बालिकाएं और उनके परिजनों के साथ शिक्षक भी खुश हुए, लेकिन अब वह खुशी काफूर हो गई है। इसका कारण यह है कि बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में मिलने वाली राशि अभी तक नहीं दी गई है। यह राशि कब मिलेगी इसका जवाब भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है। वे तो सिर्फ एक ही उत्तर दे रहे हैं कि राशि सीधे खातों में जमा होगी। हम जिले से चयनित बालिकाओं की सूची बालिका फाउण्डेशन को भेज चुके हैं। इस पुरस्कार में राहत की बात सिर्फ इतनी है कि कक्षा बारह की बालिकाओं को स्कूटी दी जा चुकी हैं।
जिले में 24 बालिकाओं को देना है पुरस्कार
पद्माक्षी पुरस्कार कक्षा 8, 10 व 12वीं की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाली बालिकाओं को दिया जाता है। यह पुरस्कार आठ श्रेणियों में दिया जाता है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य, एसबीसी, अल्पसंख्यक, दिव्यांग व बीपीएल वर्ग शामिल है। इन आठ श्रेणियों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है। इस तरह जिले में 24 बालिकाओं को यह पुरस्कार दिया गया था। इसके तहत कक्षा बारह की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के साथ स्कूटी भी दी जाती है। जबकि, कक्षा आठ की बालिकाओं को 40 हजार, कक्षा 10 की बालिकाओं को 75 हजार व कक्षा बारह की बालिकाओं को 1 लाख रुपए देने का प्रावधान है। इसमें से स्कूटी दी गई है। राशि का अभी इंतजार है।
सीधे खाते में आती है राशि
पद्माक्षी पुरस्कार की राशि सीधे बालिकाओं के खाते में आती है। हमने अपनी तरफ से पुरस्कार के लिए सूची बालिका फाउण्डेशन को खाता संख्या के साथ भिजवा दी है।
संजय परिहार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, पाली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो