scriptगुरु गोविन्द्रसिंह का प्रकाश पर्व श्रद्वा व उमंग के साथ मनाया गया | Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated in Pali | Patrika News

गुरु गोविन्द्रसिंह का प्रकाश पर्व श्रद्वा व उमंग के साथ मनाया गया

locationपालीPublished: Jan 20, 2021 07:36:53 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली के सूरजपोल स्थित गुरुद्वारे में शामिल हुए सिख समुदाय के लोग

गुरु गोविन्द्रसिंह का प्रकाश पर्व श्रद्वा व उमंग के साथ मनाया गया

गुरु गोविन्द्रसिंह का प्रकाश पर्व श्रद्वा व उमंग के साथ मनाया गया

पाली। सुरजपोल स्थित गुरु नानक गुरुद्वारे में बुधवार को सिखों के दसवें गुरु गोविन्द्रसिंह का प्रकाश पर्व श्रद्वा, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। गुरुद्वारे में विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अमरजीतसिंह माखीजा ने बताया कि गुरु गोविन्द्रसिंह एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ एक निर्भयी योद्वा, कवि और दार्शनिक भी थे। गुरु गोविन्दसिंह ने खालासा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविन्दसिंह के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रुप में मनाया जाता है। इन्होने ही गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण किया।
पूजन में झलकी श्रद्धा, गूंजे राजेन्द्र गुरू के जैकारे
खीमेल। गुरू सप्तमी पर सुमतिनाथ मंदिर में गूंजते जैकारों के साथ गुरूदेव राजेन्द्रसूरी के पूजन में श्रद्धा झलकी। भूपेन्द्र मेहता ने बताया कि राजेन्द्र जैन नवयुवक मंडल व त्रिस्तुक जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित गुरू राजेन्द्रसूरी के सप्तमी पर्व पर विधिकारक मोतीलाल के गूंजते वैदिक मंत्रों के साथ श्रावक-श्राविकाओं ने गुरूदेव की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजन किया। इस अवसर पर वरघोडा निकाला गया।
मंदिर में महाआरती कर प्रभावना वितरित की। गुरूदेव सहित भगवान की प्रतिमाओं की आंगी रचना की। गुरू सप्तमी पर्व पर मंदिर आकर्षक फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर बसंतीदेवी खीमावत, दिलीप खीमावत, मनिष खीमावत, राजन खीमावत, भावेश खीमावत, पुजारी प्रकाश वैष्णव, ललित वैष्णव सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो