scriptबीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता व्यवस्था की हिदायत | Prevention of diseases | Patrika News

बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता व्यवस्था की हिदायत

locationपालीPublished: Sep 17, 2019 04:34:22 pm

Submitted by:

Om Prakash Tailor

मीक्षा बैठक : जिला कल्क्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता व्यवस्था की हिदायत

बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता व्यवस्था की हिदायत

पाली। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी ने कहा कि नियमित पेयजल आपूर्ति एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाए। जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि जवाई बांध में 48 फ ीट से अधिक पानी आने व सेई में पानी की आवक जारी है। एेसे में जिले में पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए। चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखने को कहा। नगर परिषद के अधिकारियों को साफ.-सफ ाई रखने तथा फ ोगिंग कराने को कहा। रूडीप के अधिकारियों को सडक़ों का रेस्टोरेशन कार्य करवाने के निर्देश दिए। बरसात से जल भराव के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अम्बालाल राव, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश पुरोहित, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. चक्रधारी गौतम, जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मौजूद रहे।
ये भी दी हिदायत
नेहड़ा बांध में प्रदूषित जाने से रोकने, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त स्कूलों की सूची देने, विद्यालयों में खेल मैदान के लिए सूचना देने, सम्पर्क पोर्टल एवं विधानसभा प्रश्नों के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। पशु पालन विभाग के अधिकारियों को पशुओं के टीकाकरण एवं बीमारियों की रोकथाम के निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो