इन लोगों ने की थी शुरुआत
शहर में रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की शुरुआत छोटे स्तर पर हुई थी। पहली बार वर्ष 1988 में कमल गोयल, सुरेश सर्राफ, रमेश गोयल, महावीर सर्राफ, परमेश्वर जोशी व मेघराज बम्ब आदि के सहयोग से निकाली गई थी। इसके अलावा इसमें अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे थे।

वर्ष 2009 में बढ़ा उत्साह
रामनवमी की शोभायात्रा शहर के पानी दरवाजा िस्थत रघुनाथ मंदिर से निकाली जाती है। इसकी शुरुआत के बाद वर्ष 2009 से शोभायात्रा के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा। यह वह काल था जब राममंदिर भूमि को लेकर फैसला आया था। इसके बाद से अब तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

मार्ग करना पड़ा था छोटा
रामनवमी की शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से रवाना होकर पुराना बस स्टैण्ड होकर रुई कटला व सर्राफा बाजार होकर गुजरती थी। शोभायात्रा के शुरुआती समय में कई बार यह मार्ग कम भी किया गया था। उस समय चूड़ीगर बाजार से शोभायात्रा को मोड़ा गया था।

इस बार ऐसी होगी शोभायात्रा
-5000 लोग होंगे शोभायात्रा में शामिल
-141 झांकियां होगी शोभायात्रा में
-10 गेर दल लोक संस्कृति को करेंगे साकार
-5 बैण्ड होंगे शोभायात्रा में शामिल
-दुर्गा वाहिनी की ओर से किया जाएगा शक्ति प्रदर्शन
-आर्यवीर दल के युवा करेंगे अखाड़ा प्रदर्शन