scriptपाली-जोधपुर राजमार्ग पर टोल वसूली के विरोध में बढ़ रहा आक्रोश, सडक़ परिवहन मंत्री तक पहुंचा रहे पीड़ा | Protest against toll collection on Pali-Jodhpur highway | Patrika News

पाली-जोधपुर राजमार्ग पर टोल वसूली के विरोध में बढ़ रहा आक्रोश, सडक़ परिवहन मंत्री तक पहुंचा रहे पीड़ा

locationपालीPublished: Apr 10, 2021 09:57:09 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली-जोधपुर मार्ग पर दो टोल वसूलने का मामला

पाली-जोधपुर राजमार्ग पर टोल वसूली के विरोध में बढ़ रहा आक्रोश, सडक़ परिवहन मंत्री तक पहुंचा रहे पीड़ा

पाली-जोधपुर राजमार्ग पर टोल वसूली के विरोध में बढ़ रहा आक्रोश, सडक़ परिवहन मंत्री तक पहुंचा रहे पीड़ा

पाली। पाली-जोधपुर मार्ग पर दो जगह टोल वसूली करने के विरोध में शहरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर के लोग विभिन्न माध्यमों से अपना आक्रोश जिला केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्रालय तक पहुंचा रहे हैं। शहरवासियों ने ट्वीटर, फेसबुक और पोस्टकार्ड के माध्यम से अभियान चलाया है।
टोल वसूली के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन भी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रवासियों ने केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पोस्टकार्ड लिखे। पोस्टकार्ड में लिखा कि जोधपुर-पाली मार्ग पर 23 किलोमीटर की दूरी के बीच दो टोल प्लाजा स्थापित है। जबकि नियमानुसर दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। पोस्टकार्ड में उन्होंने लिखा कि जोधपुर संभाग में कहीं भी इतनी कम दूरी के बीच दो टोल वाहन चालकों को नहीं चुकाने पड़ते है। इसको लेकर पूर्व में रोहट के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था लेकिन स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो सका।
वाजिब मांग, सरकार को देना होगा ध्यान
पाली-जोधपुर मार्ग पर दो टोल वसूली नियम विरुद्ध है। इसको लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट किया है। जिससे हजारों वाहन चालकों की समस्या का समाधान हो सके। – गोपालसिंह राजपुरोहित, निवर्तमान अध्यक्ष, बांगड़ कॉलेज
जरूरत पड़ी तो करेंगे धरना-प्रदर्शन
नियम विरूद्ध टोल वसूली बंद होनी चाहिए। इसको लेकर केन्द्रीय मंत्री के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। जरुरत पड़ी तो धरना भी देंगे। –हरीकिशन सांखला, छात्र नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो