scriptयहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए चाइनीज उपकरण | Protests against China in Marwar Junction town of Pali district | Patrika News

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए चाइनीज उपकरण

locationपालीPublished: Jun 19, 2020 06:35:36 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-चाइना के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, भारत माता के लगाए जयकारे

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए चाइनीज उपकरण

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए चाइनीज उपकरण

पाली/मारवाड़ जंक्शन। Protests against China in Pali : पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन कस्बे के पुलिस थाने के सामने स्थित गौरव पथ पर भाजपा मंडल की और से पूर्व विधायक केसाराम चौधरी के सानिध्य में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम चौधरी द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर चीनी राष्ट्रपति के फोटो जलाकर एंव टीक टॉक सहित अन्य चाइना एप का विरोध जताया।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम भारत-चीन सीमा विवाद में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रदांजली दी। उसके बाद कार्यकर्ताओ ने चाइनीज लैपटॉप, मोबाइल की होली जलाकर चीन मुर्दाबाद भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि हम सभी को मिलकर चाइनीज सामान का बहिष्कार करना चाहिए एंव राष्ट्र हित मे देश के साथ खड़ा रहना चाहिए। मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कहा कि पूरे देश मे भाजपा कार्यकर्ता एंव आमजन साथ मिलकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है एंव चीन के उत्पादन खरीदना बन्द कर रहे है। जिससे आर्थिक स्तर पर चीन को कमजोर बना सके।
इस मौके पर आईटी विभाग मंडल संयोजक राकेश देवड़ा, गणपत मरलेचा, किशन चौधरी, हेमन्त जैन, मौहम्मद हारून, सुरेश भेरवानी, अबरार खान, भोपालसिंह राजपुरोहित, मोहम्मद सफी भाटी, विशाल जैन, मोहम्मद रफी, डूंगाराम चौधरी, गोविंद वारेशा, श्रवण लौहार,जयसिंह डांगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो