जानकारी के अनुसार राहुल व प्रियंका रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कड़ी सुरक्षा में जवाई बांध क्षेत्र िस्थत एक निजी रिसोर्ट में पहुंचे। रात्रि विश्राम वे यहीं करेंगे। सोमवार सुबह वे लेपर्ड सफारी करेंगे। रिसोर्ट के बाहर व अंदर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। करीब 75 गाडि़यों का काफिला पहुंचा।
प्रियंका के बेटा-बेटी भी पहुंचे
जानकारी के अनुसार प्रियंका के बेटा व बेटी अपने दो दोस्तों के साथ एक दिन पहले पहुंचे है। इनकी यह यात्रा गुप्त रखी गई है। लेपर्ड सफारी के लिए प्रसिद्ध है जवाई एरिया
जवाई बांध का बिसलपुर एरिया पैंथर कर्न्जवेशन एरिया है। यहां लेपर्ड सफारी होती है। देश के कई नामी हस्तियां यहां लेपर्ड सफारी करने आती है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सहित कई नेता व अभिनेता भी यहां लेपर्ड सफारी करने आ चुके हैं।

रात में भी दिखाई देते हैं लेपर्ड
जवाई बांध क्षेत्र के सूजान जवाई रिसोर्ट के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में रात में भी लेपर्ड दिखाई देते है। राहुल प्रियंका के दौरे को लेकर रिसोर्ट सिल कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। गांव में हर एक किलोमीटर पर पुलिस बल तैनात है। रिसोर्ट क्षेत्र में सभी की आवाजाही बंद कर दी गई है।