मेड़ता से मेड़ता सिटी पहली रेल बस
प्रदेश में पहली रेल बस मेड़ता से मेड़ता सिटी के लिए 1994 में शुरू की गई थी। यह रेल बस वर्तमान में भी संचालित है। दोनों कस्बों के बीच महज 14 किलोमीटर का फासला है। कम दूरी के कारण रेल बस में एक ही डिब्बा है। इसमें बरसों से यात्री एक कस्बे से दूसरे कस्बे की यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, पाली-जोधपुर के बीच 75 की दूरी है। दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों की तादाद भी ज्यादा है। इस कारण पाली-जोधपुर के बीच रेल बस में कम से कम 3-4 वैगन होने जरूरी है। इनके फेरे भी ज्यादा होंगे तो यात्रियों के लिए लाभदायी होगा।

बुजुर्गों के लिए भी आसान होगा सफर
पाली-जोधपुर के बीच रेल यातायात सुचारू बनाने की आवश्यकता है। दोनों शहरों के बीच रेल यातायात के साधनों का काफी अभाव है। ऐसे में रेल बस के रूप में पाली को सौगात दी जानी चाहिए। इससे बुजुर्ग व्यिक्त भी आसानी से सफर कर सकेंगे। -बालूराम नागौरा, महाराणा प्रताप नगर

सड़क पर कम होगा दबाव
रेल बस के संचालन से पाली-जोधपुर मार्ग पर यातायात का दबाव भी कम होगा। अपडाउन करने वाले और अन्य काम से जोधपुर-पाली जाने वाले यात्रियों को सहूलियत रहेगी। रेल बस हमारी जरूरत है। रेल मार्ग पर यातायात डाइवर्ट होने से दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। -गोपालसिंह मणिहारी, शिव नगर मंडिया रोड

जनता जुड़ रही, आप भी आएं आगे
पाली से जोधपुर के बीच रेल बस संचालन की मुहिम को जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिलेवासी पत्रिका के इस अभियान के जरिए अपनी आवाज सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं। आप भी इस मेल आइडी [email protected], [email protected] पर इ-मेल कर इस मुहिम को मजबूत कर सकते हैं।

हमेें भेजें अपने सुझाव
पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे दिल मांगे रेल बस अभियान में आप भी अपने सुझाव भेज सकते है। अपने सुझाव और फोटो [email protected] पर मेल करें।