scriptसीएम राजे ने कहा…कॉन्फिडेंस रखें सरकार कहीं नहीं जाएगी… | Rajasthan Assembly election 2018 | Patrika News

सीएम राजे ने कहा…कॉन्फिडेंस रखें सरकार कहीं नहीं जाएगी…

locationपालीPublished: Oct 17, 2018 11:41:44 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-मुख्यमंत्री ने रणकपुर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Rajasthan Assembly election 2018

सीएम राजे ने कहा…कॉन्फिडेंस रखें सरकार कहीं नहीं जाएगी…

रणकपुर। कोटा-उदयपुर संभाग की विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आप कॉन्फिडेंस रखें, सरकार कहीं नहीं गई है। कांग्रेस के भ्रम फैलाने से लोगों में धारणा बनी है उसे खत्म करने की जरूरत है। इससे हमारी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आलाकमान ही सब कुछ होता है, जबकि भाजपा में कमल निशान सर्वोपरि है।
163 के फार्मूले पर जीतेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिस बर 2013 में जीत के जिस फार्मूले से भाजपा 163 सीटें लेकर आई, उसी फार्मूले से इस चुनाव में भी हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेंगे। वह फार्मूला है जोश, समर्पण, आत्मविश्वास और कठोर परिश्रम।
परम्परा की अफवाह कांग्रेस की
राजे ने कहा कि एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की परम्परा महज कांग्रेस की अफवाह है। जबकि राजस्थान में ऐसा चलन नहीं है। 50 साल तक कांग्रेस ने प्रदेश में राज किया, तब कहां चली गयी थी यह परम्परा। अफवाह का दूसरा नाम कांग्रेस ही है जो अफवाहों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है।
दिल के टुकड़े हजार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि एक ओर तो भाजपा है जो चुस्त, दुरूस्त और एकमुख है, दूसरी तरफ कांग्रेस है जो उस दिल की तरह है जिसके टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हमें विकास के नाम पर वोट मिलेगा। भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी. सतीश, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद ओम माथुर, केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सीआर चौधरी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया भी उपस्थित थे।
मानवेन्द्र का कांग्रेस में शामिल होना बड़ा धोखा
मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायतराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मानवेन्द्रसिंह जसोल का कांग्रेस में शामिल होना एक बहुत बड़ा धोखा है। राठौड़ ने कहा कि मानवेन्द्र के पिता जसवंतसिंह जसोल भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत कुंठा के कारण मानवेन्द्र ने जुदा राह चुनी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो