scriptराजस्थान का रण : किन-किन महिलाओं ने सियासत में ठोकी ताल, पढ़े पूरी खबर | Rajasthan ka ran : Rajasthan Assembly election 2018 | Patrika News

राजस्थान का रण : किन-किन महिलाओं ने सियासत में ठोकी ताल, पढ़े पूरी खबर

locationपालीPublished: Oct 27, 2018 11:11:28 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– आधी दुनिया की उम्मीदों को पंख, 22 से ज्यादा महिलाएं कतार में- कई सीटों पर महिला दावेदार : पराम्परागत सीटों के इतर भी कर रही दावेदारी

Rajasthan ka ran : Rajasthan Assembly election 2018

राजस्थान का रण : किन-किन महिलाओं ने सियासत में ठोकी ताल, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्रसिंह देणोक
पाली। राजनीति में आधी दुनिया को बराबर की भागीदारी देने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद चर्चाओं ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। राहुल के बयान पर कांग्रेस कितनी कायम रहेगी यह भविष्य के गर्भ में है, लेकिन सियासत में अपना हक मांग रही महिला दावेदारों की उम्मीदों को जरूर पंख लगे हैं। मारवाड़ गोडवाड़ की कई पर परागत सीटों के अलावा भी महिलाएं कांग्रेस और भाजपा जैसे प्रमुख दलों से खुलकर दावेदारी कर रही है। हालांकि, कई सीटों पर आधी दुनिया का दावा अब भी नगण्य ही है। फिर भी राहुल के बयानों के बाद महिला दावेदारों को उम्मीदें बंधी है।
67 साल में सिर्फ 57 महिलाएं चुनावी रण में
प्रदेश में पहले चुनाव 1951 में हुए थे, लेकिन 21 साल बाद आहोर से पहली बार समुंदर कंवर को बतौर महिला प्रत्याशी मैदान में उतारा गया। मारवाड़-गोडवाड़ की पहली महिला विधायक होने का गौरव समुंदर कंवर को हासिल है। वे कांग्रेस पार्टी से दो बार विजयी रहीं। 1951 से 2018 तक कुल 67 सालों में तीन जिलों की 14 विधानसभा सीटों पर सिर्फ 57 महिलाओं ने भाजपा, कांग्रेस, जनता दल समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा। इनमें मात्र आठ महिलाओं को प्रदेश की पंचायत तक पहुंचने का गौरव हासिल हुआ। आठों महिलाओं में से किसी को एक तो किसी को दो और कोई चार बार विधानसभा का सफर तय कर चुकी है।
निर्दलीय भी आजमा चुकी हैं भाग्य
प्रमुख दलों ने भले ही महिलाओं को तरजीह नहीं दी हो, निर्दलीय के रूप में भी कई महिलाओं ने अपना भाग्य आजमाने से गुरेज नहीं किया। यह बात और है कि निर्दलीय व अन्य दलों की प्रत्याशी को मतदाताओं का विश्वास हासिल नहीं हुआ। सपा, बसपा और जनता दल जैसे राजनीतिक दलों ने भी कुछ सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है।
पराम्परागत सीटों पर कतार
सुमेरपुर सीट पर कांग्रेस ल बे समय से महिला उम्मीदवार मैदान में उतार रही है। इसी तरह, सोजत में भाजपा दो बार से महिला को मौका दे रही है। कांग्रेस ने भी पिछले चुनाव में यहां महिला प्रत्याशी उतारा था। इस बार सोजत से भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों से सात-आठ महिलाएं टिकट की दौड़ में है। पाली विधानसभा सीट से पुष्पा जैन के बाद भाजपा ने भी यहां किसी महिला को मौका नहीं दिया। इस बार कांग्रेस से दो महिला प्रत्याशी मजबूती से दावेदारी जता रही है।

कांग्रेस से तीन, भाजपा से जीतीं पांच महिलाएं
पाली, जालोर व सिरोही जिले में तीन महिलाएं ही अब तक कांग्रेस से विधायक बनीं है। इनमें सुमेरपुर की बीना काक चार बार चुनी जा चुकी है। आहोर से समुंदरकंवर दो बार और आबू पिण्डवाड़ा से गंगाबेन गरासिया एक बार विधायक चुनी गई हैं। पाली विधानसभा सीट से भाजपा की पुष्पा जैन, सोजत से संगना आगरी और सिरोही से तारा भंडारी दो-दो बार विधायक रहीं है। इनके अलावा लक्ष्मी बारूपाल देसूरी से एक बार जीती तथा जालोर से अमृता मेघवाल मौजूदा विधायक है।
भाजपा ने दिया महिलाओं को स मान
भाजपा ने महिलाओं को पूरा स मान दिया है। पार्टी सर्वे करवा रही है। जहां भी जिताऊ दावेदार होगी। उसे प्रत्याशी बनाया जाएगा। निश्चित रूप से पार्टी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। -सुमित्रा राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा
कांग्रेस में बढ़ेगी भागीदारी
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नि:संदेह बढऩी चाहिए। कांग्रेस भी इसके लिए प्रयास कर रही है। पिछले चुनावों में भी जिले में दो टिकट दिए गए थे। इस बार यह संख्या बढ़ाई जा सकती है। -सुमित्रा जैन, सचिव, प्रदेश कांग्रेस
ये हैं इस बार चुनावी रण की तैयारी में विधानसभा दावेदार पार्टी
पाली -नीलम बिड़ला, कांग्रेस
पाली -सुमित्रा जैन, कांग्रेस
सोजत -संजना आगरी, बीजेपी
सोजत -शोभा चौहान, बीजेपी
सोजत -लक्ष्मी बारूपाल, बीजेपी
सोजत -अदिति परिहार, कांग्रेस
सोजत -शोभा सोलंकी, कांग्रेस
सोजत -संगीता आर्य, कांग्रेस
सुमेरपुर -बीना काक, कांग्रेस
सुमेरपुर -रंजू रामावत, कांग्रेस
मारवाड़ जंक्शन -बुद्धकंवर, कांग्रेस
मारवाड़ जंक्शन -सुमित्रा राजपुरोहित, भाजपा
जालोर -अमृता मेघवाल, भाजपा
जालोर -सुषमा गोयल, भाजपा
जालोर -मंजू मेघवाल, कांग्रेस
आहोर -सरोज चौधरी, कांग्रेस
आहोर -लीला राजपुरोहित, कांग्रेस
भीनमाल -गिरधर कंवर, भाजपा
रानीवाड़ा -कविता देवासी, कांग्रेस
सिरोही -पायल परसरामपुलिया, भाजपा
आबू-पिण्डवाड़ा -गंगाबेन गरासिया, कांग्रेस
रेवदर -अनिता बाकोलिया, कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो