script

चुनावी मैदान में उतरे कई करोड़पति नेताजी कर्जदार

locationपालीPublished: Nov 26, 2018 05:45:13 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने बताई स पत्ति और देनदारी

Rajasthan Legislative Assembly election 2018

चुनावी मैदान में उतरे कई करोड़पति नेताजी कर्जदार

पाली। विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे कई करोड़पति नेताजी कर्जदार भी है। किसी ने कार तो किसी ने मकान बनाने के लिए और किसी ने व्यवसाय के लिए ऋण ले रखा है। जिले के प्रत्याशियों में सबसे अधिक देनदारी बाली से एनसीपी के उम्मेदसिंह चम्पावत ने दर्शाई है। भाजपा से बागी होकर इस बार जैतारण से निर्दलीय मैदान में उतरे सुरेन्द्र गोयल पर 58.80 लाख तथा पाली से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद पारख पर 85 लाख से अधिक की देनदारी है। वहीं पांच से अधिक प्रमुख प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र में कर्ज का उल्लेख नहीं किया है।
शपथ पत्र में ब्योरा
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में अपनी सम्पत्ति और देनदारियों का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया है। इसमें उन्होंने स्वयं की सम्पत्ति और देनदारी के साथ परिवार के सदस्यों की सम्पत्ति, सरकारी विभागों और संस्थाओं, बैंक आदि में ऋण के पेटे बकाया राशि का ब्योरा भी दिया है।
अधिकतर ने लिया कार व होम लोन
जिले की छह विधानसभाओं से भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों सहित 86 प्रत्याशी इस बार मैदान में है। दोनों पार्टियों सहित प्रमुख निर्दलीय प्रत्याशियों का ब्योरा पत्रिका टीम ने खंगाला तो कई रोचक जानकारी मिली। वर्तमान विधायक व पाली से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानचंद पारख ने खुद के नाम से कार व होम लोन ले रखा है तो कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे भीमराज भाटी ने पत्नी के नाम कार लोन ले रखा है। इन्होंने स्वयं से ज्यादा पत्नी के नाम देनदारी बताई। सोजत से कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सोलंकी ने मकान ऋण तो भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने गोल्ड लोन व कृषि ऋण ले रखा है। वहीं पति के नाम होम लोन सहित अन्य कृषि ऋण लेने का ब्योरा दिया। सुमेरपुर से भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत ने खुद के नाम से कृषि ऋण व पत्नी के नाम होम लोन ले रखा है। बाली से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने कृषि व कार ऋण व उम्मेदसिंह ने पत्नी के नाम दो करोड़ से अधिक की देनदारी बताई। मारवाड़ से कांग्रेस प्रत्याशी जसाराम राठौड़ ने खुद के नाम से होम लोन व कार लोन ले रखा है। निर्दलीय मैदान में उतरे खुशवीरसिंह ने स्वयं व पत्नी के नाम से कृषि ऋण व स्वयं के नाम से कार लोन ले रखा है।
ये है संपत्ति
जोराराम कुमावत (भाजपा) – 2.38 करोड़
ज्ञानचंद पारख (भाजपा) – 2.88 करोड़
भीमराज भाटी (निर्दलीय) -4.80 करोड़
पुष्पेन्द्रसिंह राणावत (भाजपा) – 2.35 करोड़
उ मेदसिंह (एनसीपी) – 4.45 करोड़
सुरेन्द्र गोयल (निर्दलीय) – 4.17 करोड़
शोभा चौहान (भाजपा) – 2.17 करोड़
शोभा सोलंकी (कांग्रेस) – 69 लाख
केसाराम चौधरी (भाजपा) – 3 करोड़
जसाराम के राठौड़ (कांग्रेस) – 5.25 करोड़
खुशवीरसिंह (निर्दलीय) – 1.44 करोड़
प्रत्याशियों पर इतनी देनदारी
– ज्ञानचंद पारख (भाजपा) -85 लाख 91 हजार 308 रुपए
– भीमराज भाटी (निर्दलीय) -8 लाख 35 हजार 63 रुपए
– शोभा सोलंकी (कांग्रेस) -12 लाख 2 हजार 850
– शोभा चौहान (भाजपा) -44 लाख 65 हजार 832 रुपए
– जोराराम कुमावत (भाजपा) -8 लाख 3 हजार 557 रुपए
– पुष्पेन्द्रसिंह राणावत (भाजपा) -8 लाख 47 लाख 16 रुपए
– उ मेदसिंह च पावत (एनसीपी) -दो करोड़ 33 लाख 95 हजार
– सुरेन्द्र गोयल (निर्दलीय) -58.80 लाख
– केसाराम चौधरी (भाजपा) -14.80 लाख
– जसाराम राठौड़ (कांग्रेस) -दो करोड़ 13 लाख 22 हजार 210 रुपए
– खुशवीरसिंह (निर्दलीय) -38 लाख 16 हजार 592 रुपए

ट्रेंडिंग वीडियो