scriptइस रविवार सुबह एक बार फिर हमराह बनेंगे शहरवासी | Rajasthan Patrika Humrah Event In Pali | Patrika News

इस रविवार सुबह एक बार फिर हमराह बनेंगे शहरवासी

locationपालीPublished: Oct 13, 2018 01:55:45 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

स्थान : बांगड़ स्कूल मैदान के बाहर स्थित विवेकानंद सर्किल से जयनारायण व्यास सर्किल के बीच
-हर उम्र के लोग जुटेंगे-सजेगा ज्ञान संग मनोरंजन का मेला

पाली। शहर के बांगड़ स्कूल मैदान के बाहर स्थित विवेकानंद सर्किल से जयनारायण व्यास सर्किल के बीच रविवार को पत्रिका इनिशिएटिव के तहत मॉर्निंग वॉक के साथ पाली की अपणायत और स्वास्थ्य का संगम देखने को मिलेगा। मस्ती के तरानों के बीच भोर की किरणों के साथ शहरवासी हमराह बनेंगेे। यहां जिन्दगी का हुनर सीखने-सिखाने की कला पत्रिका इनिशिएटिव ‘हमराह’ कार्यक्रम का आगाज होगा। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हर उम्र और वर्ग के लोग एक-दूसरे में मस्ती और मनोरंजन का रिश्ता जोड़ेंगे। शहरवासियों से ताजगी व उत्साह भरने के लिए पत्रिका की इस सौगात में एक ही जगह पर कई संगठन, कलाकार व पाली की प्रतिभाओं के साथ नारी शक्ति, बच्चे, बुजुर्ग व युवा एकत्र होंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य टेंशन को आउट कर लोगों में उल्लास इन करना है। आनन्दमयी वातावरण के साथ हमराह कार्यक्रम पालीवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी सौगात लेकर आएगा। विशेषज्ञ यहां ज्ञान का प्रचार करने के साथ जीवन जीने की कला से भी अवगत करवाएंगे। सुबह की सुहानी सैर के साथ लोगों के साथ ज्ञान भी साझा किया जाएगा।
पत्रिका की पहल से कई संगठन हमराह हो चुके हैं। जिन प्रतिभागियों को हमराह से जुडऩा है वे मोबाइल नम्बर
93529-28383 पर स पर्क कर सकते है।
यूं बनेेंगे हमराह
मनोरंजन के साथ ज्ञान बांटने वाले इस आयोजन हमराह में शहर के लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। शहर की प्रतिभाएं एक ही स्थान पर एकत्रित होकर पाली को नई पहचान देगी। प्रतिभाओं के इस मेले में मेलमिलाप के साथ ज्ञान भी साझा किया जाएगा।
समय सुबह 6 से 8 बजे
रविवार सुबह 6 से 8 बजे तक बांगड़ स्कूल मैदान के बाहर स्थित विवेकानंद सर्किल से जयनारायण व्यास सर्किल के बीच हमराह का आयोजन होगा। इसमें आप अपनी प्रतिभा व हूंनर को खुले मंच पर निखार सकते हैं।
ये भी होंगे कार्यक्रम
हमराह में योगा,डांस, सेल्फी, बॉक्सिंग, रस्सी कूद, गायन, मेहंदी, रंगोली, बैडमिंटन, सहित कई कार्यक्रम होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो