scriptराजपूत समाज की महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर 20 अक्टूबर को, हुनर दिखाएंगी प्रतिभाएं | Rajput community women cultural program Ghoomar on October 20 | Patrika News

राजपूत समाज की महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर 20 अक्टूबर को, हुनर दिखाएंगी प्रतिभाएं

locationपालीPublished: Oct 16, 2019 09:25:26 pm

Submitted by:

rajendra denok

राजपूत समाज की महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर 20 अक्टूबर को

राजपूत समाज की महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर 20 अक्टूबर को, हुनर दिखाएंगी प्रतिभाएं

राजपूत समाज की महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर 20 अक्टूबर को, हुनर दिखाएंगी प्रतिभाएं

पाली. राजपूती संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘घूमर में राजपूत बालिकाएं हुनर दिखाएंगी। जोधपुर मार्ग स्थित एक होटल में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति का जीवंत नजारा देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम आयोजक डिम्पन सोनगरा ने बताया कि युवा पीढ़ी का संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें मातृशक्ति में छिपा टेलेंट निखारा जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में मातृशक्ति शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
कई प्रतियोगिताएं होंगी

कार्यक्रम के दौरान मिस मृणालिनी का खिताब दिया जाएगा। रुणक-झुणक, बणीठणी, जुगलबंदी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। घूमर नृत्य भी होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को खिताब दिया जाएगा।
जिलेभर से जुटेंगी बालिकाएं और महिलाएं
शहर में पहली बार हो रहे इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलेभर से राजपूत समाज की महिलाएं और बालिकाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कार्यक्रम शामिल होने वालों के लिए रजिस्टे्रशन भी किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो