पाली

पुलिस कांस्टेबल के पुत्र ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ली हत्या करने की सुपारी, पुलिस ने मुंबई में दबोचा

-पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र का मामला

पालीJun 15, 2019 / 01:28 pm

Suresh Hemnani

पुलिस कांस्टेबल के पुत्र ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ली हत्या की सुपारी, पुलिस ने मुंबई में दबोचा

पाली। मुंबई के दो आरोपियों से युवक की हत्या के बदले डेढ़ लाख रुपए की सुपारी लेकर केसूली गांव के पूनाराम जणवा का पीछा कर जानलेवा हमला करने तथा उसकी बाइक को आग लगाने के मामले में रानी थाना पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में मुख्य आरोपी सादड़ा निवासी सतपाल जणवा चौधरी पुत्र लुंबाराम तथा उसके एक साथी राजूराम पुत्र लालाराम जणवा निवासी सारंगवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सतपाल के पिता पुलिस में कांस्टेबल है। गत 15 मई को वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों को मुंबई के वसई उप नगर के वालीव थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ कर रानी पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस रानी पहुंची। शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया। मामले में सुपारी देने वाले दोनों आरोपी तथा हमला करने में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Home / Pali / पुलिस कांस्टेबल के पुत्र ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ली हत्या करने की सुपारी, पुलिस ने मुंबई में दबोचा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.