एसपी को बताया- रात में मिली पुलिस सुरक्षा
जानकारी के अनुसार चिरपटिया निवासी 42 वर्षीय राजूसिंह पुत्र हरीसिंह राजपूत पर दलित किशोरी ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पीडि़ता की माता थाने पहुंची। उसने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने, आरोपियों द्वारा धमकाने की बात कही। आरोपी राजीनामा का दबाव डाल रहे हैं, ऐसे में उन्हें गांव छोडऩा पड़ा। महिला अब अपने परिवार के साथ मारवाड़ जंक्शन में रह रही है। आरोपी पक्ष शराब के नशे में वहां भी पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी।

पीडि़ता व उसकी मां का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेगी। रविवार रात को यह घटनाक्रम एसपी आनंद शर्मा के पास पहुंचा। इस पर एसपी ने सीओ सोजत चंदन सिंह व मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी माया पंडित को 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया और परिवार की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी तैनात किया है। मामले के सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से एसपी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
परिवार को पुलिस सुरक्षा
आरोपी सात दिन बाद भी फरार है, उसे गिरफ्तार करने के लिए सीओ सोजत व थानाधिकारी को 24 घंटे का समय दिया गया है। परिवार की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। – आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, पाली।