scriptमहिलाएं व बुजुर्ग निशाने पर : वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूटी, महिला के बैग से जेवरात चोरी | Robbery and theft from two women in Sojat of Pali district | Patrika News

महिलाएं व बुजुर्ग निशाने पर : वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूटी, महिला के बैग से जेवरात चोरी

locationपालीPublished: Jan 27, 2022 07:24:19 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– दोनों वारदातें पाली जिले के सोजत में

महिलाएं व बुजुर्ग निशाने पर : वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूटी, महिला के बैग से जेवरात चोरी

महिलाएं व बुजुर्ग निशाने पर : वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूटी, महिला के बैग से जेवरात चोरी

पाली/सोजत। जिले में लगातार वृद्धजन व महिलाएं चोरों व लुटेरों के निशाने पर है। सोजत शहर के सिंघवियों की पोल से अपने घर गुंडावा बेरा जा रही एक वृद्ध महिला के गले में पहनी पांच तोला सोने की कंठी अज्ञात लुटेरे लूटकर ले गए। लुटेरों क सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने बताया कि गुंडावा बेरा सोजत निवासी चुकीदेवी माली (77) पैदल जा रही थी। लुटेरे उसे बातों में उलझाकर गले में पहनी सोने की कंठी लूटकर भाग गए। लुटेरे बाइक पर सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
रोडवेज बस में बैग से चुराए जेवरात
सोजत पुलिस ने बताया कि सांडिया निवासी तुलसी पत्नी सुनील देवासी सांडिया से रोडवेज बस में बैठकर मोड़ भट्टा सरहद में उतरी। इस दौरान सीट पर रखे बैग से अज्ञात बदमाश सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। महिला द्वारा अपना बेग चेक करने पर जेवरात गायब मिले। सूचना पर सोजत पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने काटे चालान
सोजत। शहर में जनजागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा गुरुवार दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में लापरवाही बरतने वालों के चालान काटे। यातायात प्रभारी नेनाराम विश्नोई, छोटुलाल, पूरणसिंह, गुमान चौहान द्वारा विभिन्न इलाकों में लोगों द्वारा लापरवाही बरतते हुए तेजी से वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने, ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, रॉंग साइड में वाहन चलाने, मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग न रखने पर चालान काटे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो