वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार कुछ मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं का यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग में समदडी़ व जालोर स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है। आज मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
- गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 25 फरवरी को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा 25 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा 25 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12223 अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14707 बीकानेर-दादर रेलसेवा बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14707 बीकानेर-दादर रेलसेवा बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14708 दादर-बीकानेर रेलसेवा दादर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी। दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित आबूरोड. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-चंडीसर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दोहरीकरण कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी। इसमें 25 फरवरी को जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा व जोधपुर-साबरमती रेलसेवा एवं 25 व 26 फरवरी को पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा व साबरमती-जोधपुर रेलसेवा एवं 25 फरवरी को मेहसाना-आबूरोड रेलसेवा व 26 फरवरी को प्राररम्भिक स्टेशन से आबूरोड-मेहसाना रेलसेवा रद्द रहेगी। वहीं 25 फरवरी को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना एवं बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
25 फरवरी को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अहमदाबाद-जम्मू तवी परिवर्तित मार्ग मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी। 25 फरवरी को बीकानेर-दादर रेलसेवा एवं दादर-बीकानेर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेहसाना-पाटन-भीलड़ी-जोधपुर होकर संचालित होगी।