scriptसादड़ी नगरपालिका उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी का निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर | Saddi municipal vice-president of Pali Dudamaram Bawri passed away | Patrika News
पाली

सादड़ी नगरपालिका उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी का निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

-सोमवार सुबह तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में कराया भर्ती, जहां ली अंतिम सांस ली

पालीMay 25, 2020 / 01:53 pm

Suresh Hemnani

सादड़ी नगरपालिका उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी का निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

सादड़ी नगरपालिका उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी का निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

पाली/सादड़ी। जिले के सादड़ी कस्बे के प्रतापगढ़ बावरियों का झुंपा बस्ती निवासी सादड़ी नगरपालिका उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी ने सोमवार सुबह साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली। उपाध्यक्ष बावरी के निधन की सूचना पर शोक की लहर छा गई। कृषि पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृति बाद समाज सेवा के साथ राजनीति में प्रवेश किया।
उपाध्यक्ष बावरी ने देसूरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी तौर पर चुनाव लड़ा। जिसमें हार के बाद वर्ष 2015 में कांग्रेस के टिकिट पर प्रतापगढ़ बावरियों का झुंपा बस्ती से पार्षद चुनाव लड़ा। जिसमें जीत के बाद कांग्रेस बोर्ड में पालिका उपाध्यक्ष बनाया गए।
बोर्ड बैठक के दौरान हमेशा आपसी गतिरोध बढऩे पर आपने सभी को एकजुटता ओर शांति के साथ नगर विकास और जनहित के कार्य करने का पाठ पढ़ाया। उपाध्यक्ष बावरी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। जिनका उपचार भी चल रहा था। सोमवार सुबह तबियत बिगडऩे पर अस्पताल भर्ती कराया जहां अंतिम सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो