scriptसाधकों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी को नवाया शीश | Sadhaks recited Durga mata | Patrika News

साधकों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी को नवाया शीश

locationपालीPublished: Oct 07, 2021 08:03:05 pm

Submitted by:

Rajeev

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों व मंदिरों में की गई घट स्थापना

साधकों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी को नवाया शीश

पाली शहर के करणी माता मंदिर में घट स्थापना करते पुजारी।

पाली. जिले की फिजां गुरुवार को मां अम्बे की आस्था के रंग में रंग गई। मंदिरों व हर घर में साधकों ने मां दुर्गा का पूजन कर खुशहाली की प्रार्थना की। कई लोगों ने माता की मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को घरों में स्थापित किया। घरों व प्रतिष्ठानों में माता के भक्तों ने विधि-विधान से मिट्टी के कलश पर लाल वस्त्र बांधकर श्रीफल रखकर घट स्थापना की। ज्वारे उगाकर पूजन किया। इधर, नवरात्र के साथ ही बाजार में भी रौनक लौटने लगी। बाजार में प्रतिष्ठानों पर विभिन्न ऑफर के पोस्टर व बैनर लगाए गए। वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी सहित सभी प्रतिष्ठानों को आकर्षक सजाया गया है।
डांडिया रास की नहीं मिली इजाजत
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के कारण इस बार भी डांडिया रास की प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं मिली है। इस कारण शहर के डांडिया रास कराने वाले मंडलों व समाजों ने गरबा को स्थगित रखा, लेकिन समाज भवनों व पांडाल स्थलों पर माता की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन किया। वहां पर सुबह शाम आरती कर प्रसाद का वितरण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो