scriptचिता की भस्म में मिली सोने की चेन लौटाई, जताया आभार | Safai karamchari returned gold chain after woman's death in Pali | Patrika News

चिता की भस्म में मिली सोने की चेन लौटाई, जताया आभार

locationपालीPublished: Nov 24, 2022 06:18:53 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली में हिन्दू सेवा मंडल की ओर से संचालित मुख्य स्वर्गाश्रम में हुआ महिला का दाह-संस्कार

चिता की भस्म में मिली सोने की चेन लौटाई, जताया आभार

चिता की भस्म में मिली सोने की चेन लौटाई, जताया आभार

पाली। हिन्दू सेवा मंडल की ओर से संचालित मुख्य स्वर्गाश्रम में एक महिला का दाह-संस्कार किया गया था। परिजन माता की सोने की चेन गले से उतारना भूल गए। दाह-संस्कार के बाद सफाई करते कार्मिक को चैन मिली। जिसे उसने परिजनों को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।
मुख्य स्वर्गाश्रम में आदर्श नगर निवासी कमला देवी शर्मा का दाह-संस्कार परिजनों द्वारा किया गया था। गुरूवार को इनके परिजन व्याख्याता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने संस्था के अध्यक्ष अर्जुनचंद मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज शर्मा व सचिव किशन दायमा को सूचना दी कि भूलवश माता की सोने की चेन गले में ही रह गई थी।
सफाईकर्मी सिद्धार्थ को पूछने पर सफाई के समय मिली चैन संस्था पदाधिकारीगण, व्यवस्थापक विजयनाथ व जेठूसिंह के समक्ष परिजन राजेंद्र प्रसाद शर्मा को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। परिजन शर्मा ने सभी प्रकार की सुविधाओं व व्यवस्थाओं के साथ ईमानदारी के लिए संस्था व कार्मिक का आभार जताया।
कम्बलों का किया वितरण
पाली। सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम ट्रस्ट की ओर से दाती महाराज ने सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम खेतावास में 185 जरुरतमंद महिलाओं में कम्बल का वितरण किया। इस मौके दिग्विजयसिंह राठौड़ सरदारसमन्द, मदनसिंह इंदा, दयालचंद खटीक, सुनील, दिनेश बावल, मदन हेमावत, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो