scriptVIDEO : संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रथ यात्रा पहुंची पाली, कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर कर किया समर्थन | Save Constitution- Save democracy Rath Yatra was welcomed by Congressm | Patrika News

VIDEO : संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रथ यात्रा पहुंची पाली, कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर कर किया समर्थन

locationपालीPublished: Aug 05, 2020 03:30:42 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का किया स्वागत

VIDEO : संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रथ यात्रा पहुंची पाली, कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर कर किया समर्थन

VIDEO : संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रथ यात्रा पहुंची पाली, कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर कर किया समर्थन

पाली। संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रथ यात्रा के पाली पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में कांग्रेस नेता घनश्याम मेघवाल के नेतृत्व में प्रदेश में रथ निकालकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
रथ के पाली पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला की अगुवाई में हस्ताक्षर कर रथ के सारथियों घनश्याम मेघवाल, राजेश मेघवाल, चेतन प्रकाश, सोहनलाल, सरपंच पुखराज का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। रथ यात्रा के संयोजक घनश्याम मेघवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को इस्तीफा देने की मांग को लेकर हम पूरे प्रदेश में रथ यात्रा के माध्यम से पुरजोर मांग करेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला ने कहा कि पिछले छह वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का काम कर रही है। जो लोकतंत्र के लिए घातक है। जिसका कांग्रेसजनों के साथ आमजन विरोध करेगा।
इस दौरान वरिष्ठ पार्षद हाजी मेहबूब टी, पूर्व उप प्रधान गुलाबसिंह गिरवर, राजूराम मीणा, रतन उदेश, मनोनीत पार्षद आमीन अली रंगरेज, आनन्द सोलंकी, पार्षद प्रकाश चौहान, राजेंद्र मेघवाल, पार्षद प्रतिनिधि हाजी इंसाफ घोसी, शहजाद शेख, मोहसिन खत्री, पूर्व पार्षद राजू सोलंकी, सज्जन बी राज, जीवाराम बंजारा, प्रकाश चौधरी, बाबूलाल बंजारा, पुष्पराज सोनी, गोरधन प्रजापत, मासूम अली मेव, रफ़ीक़ चौहान, मदनलाल खारोल, वजीर खान, अरुण पांडे घनश्याम भाटी, जगदीश प्रजापत, अशोक वाल्मीकि, श्याम वगोरिया , कन्हैयालाल परिहार, फ़ारूक़ रंगीला, मांगीलाल खन्ना, अनवर खान सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिन्दाबाद नारे लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। कार्यक्रम के पश्चात रथ शहर के वीर दुर्गादास नगर से होते हुए लोढ़ा स्कूल, सूरजपोल, कलेक्टर कार्यालय अम्बेडकर सर्किल, हाउसिंग बोर्ड, मिल गेट सहित प्रमुख मार्गों से भी निकला गया।

ट्रेंडिंग वीडियो