scriptPICS : तस्वीरो में देखे पाली के समाचार… | Patrika News
पाली

PICS : तस्वीरो में देखे पाली के समाचार…

6 Photos
7 years ago
1/6
पाली। जवाई बांध जलग्रहण क्षेत्र में व सेई बांध से जलआवक तेज होने के कारण जवाई बांध के एक गेट को तीन फीट तक खोला गया। बांध के गेट नंबर 2 को शाम करीब 8 बजे 3 फीट तक खोला गया।
2/6
पाली। जाडन स्थित एमआईटीएस कॉलेज में शुक्रवार को इंजीनियर-डे मनाया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट द्वारा 23, सिविल डिपार्टमेंट द्वारा 7, कम्प्यूटर साईंस डिपार्टमेंट द्वारा 11, मैकेनिकल डिपार्टमेंट द्वारा 6 व प्रथम वर्ष 2017-18 के कैमेस्टरी इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट द्वारा 16 सहित 350 विद्यार्थियों द्वारा 65 प्रजेंटेशन तैयार किये गये।
3/6
पाली। बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल व बांगड़ कॉलेज एनएसयूआई अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पिलोवनी के नेतृत्व में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गांधीवादी तरीके से विरोध जताया। उन्होने पार्र्किंग स्टेंड में जमा पानी को स्वयं के स्तर पर निकालने का प्रयास किया।
4/6
पाली। अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने शुक्रवार को समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग की उपनिदेशक शांता मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांगो के निस्तारण की बात कही।
5/6
रोहट। ढाबर गांव स्थित कृष्णा कॉनवेंट उच्च प्राथमिक विद्यालय में ६२वीं राज्य स्तरीय १७ वर्ष सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
6/6
रोहट। शुक्रवार को उपखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग टीमे बनाकर बाजार से 80 किलो पॉलीथीन कैरी बैग जब्त किया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.