script

प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन से बनाया शहीदे आजम का चित्र

locationपालीPublished: Jan 20, 2020 07:11:46 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के तखतगढ़ कस्बे के स्वामी विवेकानंद [ Swami Vivekananda ] बस स्टैण्ड में लगाया जाएगा चित्र

प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन से बनाया शहीदे आजम का चित्र

प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन से बनाया शहीदे आजम का चित्र

पाली/पावा। जिले के तखतगढ़ कस्बे के स्वामी विवेकानंद बस स्टैण्ड परिसर में शहीदे आजम भगतसिंह का चित्र लगाया जाएगा। जो अनूठे तरीक से बनाया गया है। यह चित्र प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों से तैयार किया गय है। नगरपालिका के तहत तखतगढ़ नगर को स्वच्छ रखने एवं प्लास्टिक के रियूज को दर्शाने के लिए यह नवाचार किया गया है। इसके लिए पालिका ने प्लास्टिक बोतलों के ढक्कन एकत्रित करवाए। इसके बाद इनको एक लकड़ी पर जमाकर चित्र बनाया गया और उसमें रंग भरे गए। यह कार्य करने वाले निजी कंपनी के प्रभारी प्रदीप सांड सहित अन्य लोगों ने तखतगढ़ नगरपालिका सहित अन्य नगरपालिकाओं में ऐसे चित्र बनाने का कार्य हाथ लिया है।
इनका कहना है
राज्य सरकार की ओर से प्लास्टिक पर पाबंदी के बाद प्लास्टिकों के ढ़क्कनों से नयापन लाते हुए सरदार भगतङ्क्षसह की तस्वीर बनाई गई है। तखतगढ़ कस्बे के स्वामी विवेकानंद बस स्टैण्ड पर यह मंगलवार को लगाई जाएगी। –योगेश आचार्य, इओ, तखतगढ़

ट्रेंडिंग वीडियो