scriptVIDEO : पुलिस बेड़े में फेरबदल, कई थानाधिकारी बदले | SP Rahul Kotoki released police transfer list in Pali | Patrika News

VIDEO : पुलिस बेड़े में फेरबदल, कई थानाधिकारी बदले

locationपालीPublished: Oct 22, 2020 06:56:49 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– सात निरीक्षक व 18 उप निरीक्षकों के तबादले- पाली शहर यातायात प्रभारी बदला

VIDEO : पुलिस बेड़े में फेरबदल, कई थानाधिकारी बदले

VIDEO : पुलिस बेड़े में फेरबदल, कई थानाधिकारी बदले

पाली। पाली पुलिस के बेड़े में बुधवार को सात निरीक्षक व 18 उप निरीक्षको के तबादले किए गए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने पाली जिले के कई स्थानों में थानाधिकारियों के तबादले किए। हालांकि पाली शहर के सभी थानों के थानाधिकारी यथावत रखे।
निरीक्षक स्तर के थानाधिकारी बदले
एसपी राहुल कोटोकी के अनुसार पुलिस निरीक्षक मूलसिंह भाटी को पुलिस लाइन से संचित निरीक्षक पुलिस लाइन, गत दिनों रायपुर मारवाड़ से हटाए गए पुलिस निरीक्षक जसवंत सिंह राजपुरोहित को रोहट थानाधिकारी, मनोज राणा को रायपुर मारवाड़ थानाधिकारी, राजेन्द्र चौधरी को पुलिस लाइन से तखतगढ़ थानाधिकारी, सहदेव चौधरी को पुलिस लाइन से जैतारण थानाधिकारी, सुरेश चौधरी को जैतारण थानाधिकारी से देसूरी थानाधिकारी व भंवर सिंह को देसूरी थानाधिकारी से महिला अपराध अनुसंधान सैल में लगाया गया है।
सबसे ज्यादा थानाधिकारी उप निरीक्षक स्तर के बदले
अपराध शाखा से उप निरीक्षक राजदीपेंदर सिंह को पुलिस चौकी बर, उराजाराम को औद्योगिक थान से रणकपुर पुलिस चौकी, निरमा विश्नोई को महिला अपराध शाखा से पाली यातायात प्रभारी लगाया गया है। वहीं बिहारीलाल को जैतारण से गुड़ा एंदला थानाधिकारी, गोपाल विश्नोई को मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी से बगड़ी थाना प्रभारी, गिरधर सिंह को सादड़ी थानाधिकारी से मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी, हरजीराम को तखतगढ़ थानाधिकारी से शिवपुरा थाना प्रभारी, अमराराम को शिवपुरा थानाधिकारी से फालना थाना प्रभारी, सुरजाराम को बगड़ी नगर थानाधिकारी से सादड़ी थानाधिकारी, मनमन्थ आढ़ा को पुलिस लाइन से खिंवाड़ा थाना प्रभारी, मनोज सामरिया को खिंवाड़ा थानाधिकारी से तखतगढ़ थाना द्वितीय अधिकारी, पाली शहर यातायात प्रभारी गीता सिंह को बांगड़ अस्पताल चौकी, बाबूसिंह को बर पुलिस चौकी से बाली थाना द्वितीय अधिकारी, रोशन सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा रीडर, चन्द्रसिंह को गुड़ा एंदला थानाधिकारी से पुलिस लाइन, अशोक सिंह को फालना थानाधिकारी से जैतारण थाना द्वितीय इंचार्ज व नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से औद्योगिक थाना द्वितीय अधिकारी लगाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो