scriptलॉकडाउन से नहीं थमेगा कोरोना, संक्रमण फैलाने वालों पर अब सख्ती जरूरी | Special conversation with Pali District Collector Anshdeep | Patrika News

लॉकडाउन से नहीं थमेगा कोरोना, संक्रमण फैलाने वालों पर अब सख्ती जरूरी

locationपालीPublished: Sep 22, 2020 08:22:29 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिला कलक्टर अंशदीप से विशेष बातचीत

लॉकडाउन से नहीं थमेगा कोरोना, संक्रमण फैलाने वालों पर अब सख्ती जरूरी

लॉकडाउन से नहीं थमेगा कोरोना, संक्रमण फैलाने वालों पर अब सख्ती जरूरी

पाली। कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। चिंताजनक पहलु यह भी कि हर रोज कई जिंदगियां कोरोना की शिकार हो रही है। बड़ी तादाद में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद अधिकांश लोग कोविड-19 के नियमों को तार-तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नतीजतन, जिले में कोरोना बेकाबू हो रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के सामने नित नई चुनौतियां है। कोरोना को काबू करने का क्या उपाय हो सकता और जिला प्रशासन की अब आगे की रणनीति क्या है इस पर जिला कलक्टर अंश दीप से पत्रिका ने पाठकों के लिए कुछ सवाल किए। पेश है बातचीत के अंश…।
सवाल- पाली में जिस तरह से कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है, लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान है?
जवाब- अभी तक तो ऐसा कोई प्लान नहीं है।
सवाल- हमारे यहां किस तरह का लॉकडाउन हो सकता है?
जवाब- लॉकडाउन भारत सरकार की स्वीकृति से ही संभव है। बतौर सुझाव देखें तो यह लोकेशन के आधार तय किया जा सकता है। ऐसे इलाके जहां संक्रमण का फैलाव ज्यादा है, वहां लगाया जा सकता है। वह सार्वजनिक स्थल भी हो सकते हैं। फिर भी लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। लॉकडाउन संक्रमण को कुछ समय के लिए डिले कर सकता है। व्यावहारिक रूप से देखें तो लॉकडाउन तभी लगाना चाहिए जब चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में समस्या आ रही हो। सरकार का भी यही मत है।
सवाल- हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, आगे की रणनीति क्या रहेगी?
जवाब- गंभीर मरीजों के लिए उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर फोकस है। आइसीयू, बेड, ऑक्सीजन इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था करा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। मरीजों को बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करा सकें, इसकी कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सवाल- तमाम प्रयासों के बावजूद आमजन में जागरुकता का अभाव दिख रहा?
जवाब- कोरोना को लेकर अलग-अलग माध्यमों से जागरुकता बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। मीडिया और वाहनों के जरिए भी लोगों को संदेश दिया जा रहा है। कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों पर अब सख्ती बरतने के लिए प्लान बना रहे हैं। पुलिस के साथ मिलकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे जो मास्क नहीं पहनते या संक्रमण फैलाने का काम कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो