scriptशादी में बवाल : परिवार की लड़कियां कर रही थी डांस, युवक जबरदस्ती साथ डांस करने लगे, 12 जने घायल | Stone pelting in marriage ceremony in Sumerpur of Pali district | Patrika News

शादी में बवाल : परिवार की लड़कियां कर रही थी डांस, युवक जबरदस्ती साथ डांस करने लगे, 12 जने घायल

locationपालीPublished: Dec 07, 2021 08:57:00 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– विरोध करने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए

शादी में बवाल : परिवार की लड़कियां कर रही थी डांस, युवक जबरदस्ती साथ डांस करने लगे, 12 जने घायल

शादी में बवाल : परिवार की लड़कियां कर रही थी डांस, युवक जबरदस्ती साथ डांस करने लगे, 12 जने घायल

पाली/सुमेरपुर। जिले के सुमेरपुर शहर के जाखानगर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में बवाल हो गया। डीजे पर डांस कर रही लड़कियों के साथ दूसरे लडक़े डांस करने की जिद्द करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए घटनाक्रम से एक बारगी अफरा-तफरी मच गई। मामले में 12 जने घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार सुमेरपुर के जाखानगर में एक परिवार में शादी समारोह था। सोमवार देर रात घर के बाहर परिवार की लड़किया व महिलाएं डीजे पर नृत्य कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक भी नृत्य करने पहुंच गए। परिवार के लोगों ने समझाया, लेकिन वे डांस करने की जिद्द करने लगे। डांस के दौरान युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने युवकों को ऐसा करने से रोका। बहस और मारपीट हो गई। मामला बढ़ता गया और एक दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सूचना के बाद सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई व थानाधिकारी रामेश्वर भाटी भी घटना स्थल पहुंचे।
रंग में पड़ा भंग, मची अफरी तफरी
जाखानगर में विवाह समारोह स्थल पर अचानक पत्थरबाजी होने से महिलाएं घरों में चली गई। अफरा तफरी मच गई। इलाके के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पत्थरबाजी में दोनो पक्षों के दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिन्हें रात को ही सरकारी विद्यालय में पहुंचकर ईलाज शुरू करवाया। इधर, मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मंगलवार सुबह रिपोर्ट पेश की। नरेशकुमार पुत्र सुआराम ओड़ ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात उसके परिवार में शादी को लेकर डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान गोविंदकुमार, अरविंदकुमार, बंशीलाल व पारसकुमार समेत कुछ युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पंछीराम पुत्र ढगलाराम बंजारा ने रिपोर्ट दी कि नरेशकुमार ओड समेत राजू व बबलू ने उसके साथ मारपीट की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो