scriptVIDEO : फांसी के फंदे पर झूला छात्र, परिजनों का बुरा हाल | Student hanged himself in Pawa village of Pali district | Patrika News

VIDEO : फांसी के फंदे पर झूला छात्र, परिजनों का बुरा हाल

locationपालीPublished: Mar 01, 2021 05:56:25 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-जयपुर में बीएससी प्रथम वर्ष में था अध्ययनरत

VIDEO : फांसी के फंदे पर झूला छात्र, परिजनों का बुरा हाल

VIDEO : फांसी के फंदे पर झूला छात्र, परिजनों का बुरा हाल

पाली/पावा। जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में सोमवार को एक छात्र ने खुद के घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर तखतगढ़ थाने से उप निरीक्षण निर्मल कुमार मय दल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोचरी में रखवाया है।
उप निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि पावा निवासी छात्र विक्रमसिंह पुत्र नाथूसिंह भोमिया, जो जयपुर में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्यनरत था। तीन दिन पूर्व जयपुर से घर लौटा है। पिता जयपुर में रहते है। सोमवार को माता घर से बाहर गई थी। पीछे उसने पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। इधर, परिजनों का हाल बुरा हो गया। इस बाद परिजन व अन्य लोग जो तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित मोर्चरी के बाहर पहुंच गए हैं। जहां पर पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने चाचा महेंद्र सिंह पुत्र चैन सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो