scriptप्रदेश में 937 लाख रुपए से विद्यार्थी करेंगे आविष्कार | students will Invention | Patrika News

प्रदेश में 937 लाख रुपए से विद्यार्थी करेंगे आविष्कार

locationपालीPublished: Aug 23, 2021 09:03:51 pm

Submitted by:

Rajeev

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत दी गई है राशि
प्रारम्भिक शिक्षा की कक्षाओं के लिए 340.64 व माध्यमिक स्तर के लिए मिलेंगे 597.15 लाख

प्रदेश में 937 लाख रुपए से विद्यार्थी करेंगे आविष्कार

प्रदेश में 937 लाख रुपए से विद्यार्थी करेंगे आविष्कार

पाली. विद्यार्थियों में वैज्ञानिक तरीके से सोचने, आविष्कार करने व प्रयोग कर सीखने की कला को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत इस बार प्रदेश में 937.79 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें प्रारम्भिक शिक्षा के (कक्षा छह से आठ) तक के विद्यार्थियों के लिए गणित व विज्ञान के किट उपलब्ध कराने के लिए 340.64 लाख रुपए और माध्यमिक शिक्षा में (कक्षा छह से बारह) विज्ञान मेला, क्विज प्रतियोगता व अभिमुखीकरण कार्यशालाओं के साथ विज्ञान व गणित के किट उपलब्ध कराने पर 597.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
हर ब्लॉक में दस-दस किट
प्रारम्भिक शिक्षा की कक्षा छह से आठ तक के लिए हर ब्लॉक में गणित व विज्ञान के दस-दस किट उपलब्ध कराए जाने है। विज्ञान किट के लिए हर ब्लॉक को 9 हजार 656 रुपए व गणित के किट के लिए 1661 रुपए दिए जाएंगे। राज्य के 3010 विद्यालयों को यह किट दिए जाएंगे। इसमें उत्कृष्ट विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेलों के लिए 50 हजार का प्रावधान
माध्यमिक शिक्षा की कक्षा छह से बारह तक विज्ञान मेला, क्विज प्रतियोगिता व पुस्तक प्रदर्शनी के लिए 50 हजार रुपए प्रति जिला व राज्य दिए जाएंगे। विद्यालयों में गणित किट के लिए 1907 व विज्ञान किट के लिए 10 हजार 947 रुपए की दर दी जाएगी। अभिमुखीकरण कार्यशाला के लिए 30 हजार रुपए प्रति जिला दिए जाएंगे।
विकसित होगी वैज्ञानिक सोच
राष्ट्रीय आविष्कार मिशन के तहत स्कूलों में गणित व विज्ञान के किट उपलब्ध कराए जाने है। इससे बच्चे प्रयोग कर सकेंगे। ब्लॉक स्तर से विद्यालयों की सूची 15 सितम्बर तक ली जाएगी।
विनोद कुमार पन्नू, असिस्टेंट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, समसा, पाली
……………………………………….
यह है मुख्य उद्देश्य

-कक्षाओं के सीमित वातारण से परे विज्ञान, गणित, तकनीकी उपलब्धताओं जैसे प्रौद्योगिकी अवलोकन के माध्यम से सीखने का अवसर देना।
-विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अन्वेषण के अवसर उपलब्ध करवाना।

-प्रत्येक विद्यार्थी में वैज्ञानिक व्यवहार व वैज्ञानिक संस्कृति को बढ़ावा देना।
-विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान का अध्ययन करवाकर सीखने के उचित स्तर को प्राप्त करवाना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो