scriptतालाब की पाल पर संदिग्ध अस्थियां मिली, मचा हड़कंप | suspicious Human bones found in Lakhotia pond of Pali | Patrika News
पाली

तालाब की पाल पर संदिग्ध अस्थियां मिली, मचा हड़कंप

-पाली शहर के लाखोटिया तालाब की पाल का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस

पालीNov 26, 2022 / 08:23 pm

Suresh Hemnani

तालाब की पाल पर संदिग्ध अस्थियां मिली, मचा हड़कंप

तालाब की पाल पर संदिग्ध अस्थियां मिली, मचा हड़कंप

पाली। पाली शहर के लाखोटिया तालाब की पाल के निकट शनिवार शाम संदिग्ध अस्थियां मिली, इससे हड़कंच मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे लाखोटिया तालाब की पाल के निकट संदिग्ध अस्थियां मिलने की सूचना पर सीओ सिटी अनिल सारण, औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी अरुण कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। संदिग्ध अस्थियाें को जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि यह अस्थियां किसकी है। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रोली पकड़ी
सादड़ी। शिवतलाव गांव में पुलिस से अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रोली पकड़ी। लाटाडा चौकी प्रभारी लक्ष्मणलाल ने बताया कि शिवतलाव ग्राम सरहद में नदी से अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते शिवतलाव निवासी ट्रैक्टर चालक दिनेश कुमार पुत्र लुम्बाराम मेघवाल को पकड़ा। खनिज विभाग को सूचना दी गई है। क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी खनन लगातार जारी है।

Home / Pali / तालाब की पाल पर संदिग्ध अस्थियां मिली, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो