पाली

तब्लीगी जमात के आयोजन में पाली के लोग भी हुए थे शामिल, क्वारंटाइन वार्ड में कराया भर्ती

-एक कोरोना संदिग्ध का सैम्पल भेजा, 6 की रिपोर्ट नेगेटिव

पालीApr 02, 2020 / 11:38 am

Suresh Hemnani

तब्लीगी जमात के आयोजन में पाली के लोग भी हुए थे शामिल, क्वारंटाइन वार्ड में कराया भर्ती

पाली। Corona virus News : दिल्ली के निमामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में फरवरी में हुए आयोजन में पाली के दस जने भी शामिल हुए थे। एहतियात के तौर पर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इसकी सूचना मिलने पर उनको तुरन्त क्वारंटाइन वार्ड में दाखिल किया गया है। उनका स्वास्थ्य जांचने के बाद अब उन पर निगरानी रखी जा रही है।
जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन ने बताया कि क्वारंटाइन किए गए लोग फरवरी माह में दिल्ली गए थे। एहतियात के तौर पर उन्हें क्वारंटाइन किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुए जमात के आयोजन में पाली से किसी के भी शामिल होने की जानकारी नहीं मिली है। इधर, शहर के बांगड़ अस्पताल में बनाए कोरोना आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को एक ढाबर गांव के कोरोना संदिग्ध को भर्ती किया गया। उसका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया। यह व्यक्ति 6 मार्च को दुबई से आया था। इसके बाद अब उसे खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हुई। इस पर इसे भर्ती किया गया है। इधर, मंगलवार को भेजे गए सभी छह सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से चिकित्सकों को राहत मिली है।
एक की रिपोर्ट अब भी बाकी
जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध 37 व्यक्तियों के सेम्पल जांच में भेजे गए थे। इनमें से 35 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। एक की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी। जिले में 658 टीमों की ओर से अब तक 4 लाख 75 हजार 468 घरों का सर्वे कर 15 लाख 69 हजार 266 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें सामान्य सर्दी जुकाम के 34 हजार 664 मरीज मिले है। अस्पतालों में 58 हजार 757 मरीजों की जांच की गई। जिसमें खांसी, जुकाम अथवा कोरोना के जैसे लक्षण पाए जाने वाले 5603 मरीज पाए गए।
11 हजार लोग होम आइसोलेट
जिले में विदेश से आए 471 व्यक्तियों की जांच की गई है। देश के अन्य प्रांतों से आए 28 हजार 750 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर 11 हजार 538 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 658 टीमों का गठन कर लगभग 5 लाख घरों के 17 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 37 गंभीर रोगियों के सैम्पल लिए गए है।

Home / Pali / तब्लीगी जमात के आयोजन में पाली के लोग भी हुए थे शामिल, क्वारंटाइन वार्ड में कराया भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.